फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: Due to climate change maximum risk to man-made structures in 50 states of the world, nine Indians

Report: जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक जोखिम वाले दुनिया के टॉप-50 राज्यों में भारत के नौ, यूपी-पंजाब पर खतरा

Tue, 21 Feb 2023 08:23 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क/एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Feb 2023 08:23 AM IST
सार

क्रॉस डिपेंडेंसी इनिशिएटिव (एक्सडीआई) द्वारा दुनिया के 2,600 राज्यों व प्रांतों को कवर कर यह रिपोर्ट साल 2050 को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

विज्ञापन
Report: Due to climate change maximum risk to man-made structures in 50 states of the world, nine Indians
जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया को खतरा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के नौ राज्यों में मानव निर्मित ढांचे को जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा खतरा है। यह राज्य एक नई रिपोर्ट में दुनिया के 50 सर्वाधिक जोखिम वाले राज्यों में शुमार हुए हैं। पाकिस्तान में हाल में आई बाढ़ से हुई तबाही को इस जोखिम का एक उदाहरण बताया गया है। भारत के बिहार, यूपी, पंजाब आदि को भी ऐसे खतरों की जद में रखा गया है।

विज्ञापन


क्रॉस डिपेंडेंसी इनिशिएटिव (एक्सडीआई) द्वारा दुनिया के 2,600 राज्यों व प्रांतों को कवर कर यह रिपोर्ट साल 2050 को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। रिपोर्ट में मानव गतिविधियों और घरों से लेकर इमारतों तक यानी मानव निर्मित पर्यावरण को जलवायु परिवर्तन व मौसम के चरम हालात से नुकसान के पूर्वानुमान का प्रयास हुआ है। इसी आधार पर रैंकिंग की गई। यहां बाढ़, जंगलों की आग, लू, समुद्र सतह के बढ़ने जैसे खतरे बढ़ने का इशारा किया गया है।
विज्ञापन


जोखिम वाले टॉप 100 में भारत के 14 राज्य
 
राज्य रैंक
बिहार 22
उत्तर प्रदेश 25
असम  28
राजस्थान 32
तमिलनाडु 36
महाराष्ट्र 38
गुजरात 44
पंजाब 48
केरल 50
मध्यप्रदेश 52
प. बंगाल 60
हरियाणा 62
कर्नाटक 65
आंध्र प्रदेश 86
जम्मू कश्मीर 104
हिमाचल 155
दिल्ली 213
उत्तराखंड 257
    
बाकी देशों में हालात
  • पाकिस्तान: 2022 की बाढ़ ने देश का 30% हिस्सा प्रभावित किया। अकेले सिंध में 9 लाख घर तबाह हुए। भविष्य में पंजाब, सिंध और केपीके को टॉप 100 राज्यों में रखा गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चीन: सबसे जोखिम वाले 20 राज्यों में से 16 यहीं हैं। यह जियांग्शु, शेडोंग, हेबेई, गुआंगडोंग, हेनान, झेजियांग, अनहुई, हुनान, शंघाई, लिओनिंग, जियांग्शी, हुबेई, तियानजिन, हेइलोंगजियांग, सिचुआन और गुआंग्शी हैं।
  • अमेरिका: फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया और टेक्सास टॉप 20 में शामिल हैं। टॉप 100 में 18 राज्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed