फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Repeal of the three Farm Laws for approval likely to take up by Union Cabinet on 24th November

कृषि कानून: 24 नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा कानून वापसी का प्रस्ताव, मिल सकती है मंजूरी  

Sun, 21 Nov 2021 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Nov 2021 03:14 PM IST
सार

माना जा रहा है कि कैबिनेट में कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। 
 

विज्ञापन
Repeal of the three Farm Laws for approval likely to take up by Union Cabinet on 24th November
मोदी कैबिनेट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद 24 नवंबर, बुधवार को होनी वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इन कानूनों की वापसी के प्रस्ताव की मंजूरी के लिए चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद के सत्र में तीनों कानूनों को आधिकारिक रूप से वापस लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।  

विज्ञापन


पीएम ने वापसी की थी कानून वापसी की घोषणा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी। पीएम ने इस दौरान कहा था कि ये कानून किसानों के हित में थे, लेकिन हम किसानों को कानूनों की अहमियत समझा नहीं पाए, इसलिए तीनों कानून वापस लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रक्रिया पूरी होने तक डटे रहेंगे किसान 
उधर, पीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह है। किसान इसे अपनी बड़ी जीत की तरह देख रहे हैं, लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि वे प्रदर्शन तबतक जारी रखेंगे, जबतक संसद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। जबकि, पीएम ने अपनी घोषणा के साथ ही साथ किसानों से वापस लौट जाने की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed