फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Remember every second of that day’: 9 years after 26/11 attacks

26/11 अटैक को पूरे हुए 9 साल, पीड़ित बोले- उस पल को याद कर कांप जाती है रूह

Sun, 26 Nov 2017 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Nov 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
Remember every second of that day’: 9 years after 26/11 attacks
mumbai attack
मुंबई में हुए 26/11 हमले को आज 9 साल हो गए हैं, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी आज भी वहां जो कुछ हुआ उसके बारे में प्रत्येक सेकेंड का हाल बता रहे हैं। उस दिन को याद करते हुए देविका रोतावान बताती हैं कि जब वह उस दिन को याद करती हैं तो रूह कांप जाती है। आज भी उन्हें उस अटैक का एक एक पल याद है। जब अटैक हुआ तब वह छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर थीं।
विज्ञापन


अचानक शुरू हुई गोलाबारी से वह काफी डर गईं थी। इस दौरान उनके पैर में गोली भी लगी थी। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि वह इसके बावजूद वह गईं। उन्होंने बताया कि आतंकी अजमल कसाब लोगों पर गोलीबारी कर रहा था। 
विज्ञापन

 




पढ़ें- मुंबई हमले के 9 साल, कसाब के जिंदा पकड़े जाने से बिगड़ा हाफिज का खेल

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर ए तैयबा के कुछ आतंकी समुंद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए थे। इस दौरान आतंकियों ने लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में आतंकियों ने 166 लोगों को मार गिराया था जबकि काफी संख्या में लोग घायल हो गए थे।  

वह डर गए और सिर्फ प्रार्थना करने लगे

Remember every second of that day’: 9 years after 26/11 attacks
मुंबई अटैक
वहीं एक और प्रत्यक्षदर्शी दिलीप मेहता बताते हैं कि उस दिन वह मुंबई के ताजमहल होटल में एक कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। उस समय रात के करीब 9 बजे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली की होटल में आतंकियों ने अटैक कर दिया है। वह बताते हैं कि कुछ ही देर में बम फटने की आवाजें आने लगीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। वह काफी डर गए और सिर्फ ईश्वर से प्रार्थना करने लगे। 

वह होटल के 21वें तल पर फंसे थे। आतंकी प्रथम तल पर गोलीबारी कर रहे थे। यह उनके लिए बहुत मुश्किल था। वह बताते हैं कि आज भी उन्हें उस दिन का एक एक पल याद है। लेकिन वह ईश्वर की कृपा से बच नकले। उन्होंने कहा कि अब वह खुश हैं कि पहले से हालात काफी सुधर गए हैं। सिक्योरिटी के हिसाब से अब काफी सुरक्षित महसूस करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed