फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Remdesivir shortage news: remdesivir only for those on oxygen serious patients government Coronavirus covid case

Remdesivir: देश में रेमडेसिविर की कमी! केंद्र सरकार ने कहा- सिर्फ ऑक्सीजन पर आश्रित गंभीर मरीजों को मिलेगी

Wed, 14 Apr 2021 09:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Apr 2021 09:13 AM IST
सार

देश में कारेोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिविर दवाई की मांग में भारी इजाफा हुआ है। कई राज्यों में रेमडेसिविर की भारी किल्लत हो गई है। देश में रेमडेसिविर की कमी को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्र सरकार ने कहा कि देश में रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
Remdesivir shortage news: remdesivir  only for those on oxygen serious patients government  Coronavirus covid case
रेमडेसिविर दवा - फोटो : Social media

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिविर दवाई की मांग में भारी इजाफा हुआ है। कई राज्यों में रेमडेसिविर की भारी किल्लत हो गई है। देश में रेमडेसिविर की कमी को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्र सरकार ने कहा कि देश में रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है। साथ ही कहा कि रेमडेसिविर केवल अस्पताल में भर्ती ऑक्सीजन पर आश्रित मरीजों के लिए ही है, घर पर इलाज में इसका इस्तेमाल नहीं होगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सकों को वायरस-रोधी दवा 'रेमडेसिविर’ का 'विवेकपूर्ण एवं न्यायसंगत' उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही कहा कि इसे अस्पतालों में कोविड-19 के सिर्फ गंभीर रोगियों को ही दिया जाए, यह घर पर उपयोग के लिए नहीं है।
विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने कहा, ''रेमडेसिविर का उपयोग सिर्फ उन्हीं मरीजों के लिए किया जाए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने और बाहर से ऑक्सीजन देने की जरूरत है। यह एक पूर्व शर्त है। घर पर और हल्के लक्षणों वाले संक्रमण के मामलों में इसके उपयोग का कोई सवाल ही नहीं है तथा इसे दवा दुकान से नहीं खरीदना है।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा दुकान के बाहर लगी लाइनें दे रहीं गलत संदेश

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए क्लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल में अनुसंधानात्मक उपचार के तौर पर इसे कोरोना वायरस से संक्रमित गंभीर रोगियों पर उपयोग के लिए सूचीबद्ध किया गया है। पॉल ने कहा कि कुछ क्षेत्रों से रेमडेसिविर की कमी पड़ने की खबरें आने के मद्देनजर इसके निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है और यह दवा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर के लिए दवा दुकान के बाहर कतार में खड़े होना गलत संदेश दे रहा है।

कहा- विवेकपूर्ण ढंग से करें रेमडेसिविर उपयोग
उन्होंने कहा, ''मैं चिकित्सकों से अस्पताल में भर्ती रोगियों पर रेमडेसिविर का तर्कसंगत, सही और विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की अपील करता हूं।'' बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने से इस दवा की मांग काफी बढ़ गई है, ऐसे में भारत ने रविवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed