फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   relief from arrest, hardik patel got bail on Rs 5000 bond

हार्दिक पटेल को गिरफ्तारी से राहत, 5 हजार के बॉन्ड पर कोर्ट ने दी जमानत

Thu, 26 Oct 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 26 Oct 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
relief from arrest, hardik patel got bail on Rs 5000 bond

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मेरसाणा जिले की विसनगर अदालत ने गिरफ्तारी से राहत देते हुए 5000 रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी है। गौरतलब है कि बुधवार को ही विसनगर अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


2015 में आरक्षण आंदोलन के दौरान एक भाजपा विधायक के दफ्तर पर हमले के मामले में लगातार दूसरी बार कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट ने यह वारंट जारी किया था। विसनगर सत्र न्यायाधीश वीपी अग्रवाल ने हार्दिक के अलावा सरदार पटेल ग्रुप के लालजी पटेल समेत छह लोगों के खिलाफ ये वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: हार्दिक की मांगों को अमली जामा पहनाने में जुटी कांग्रेस की कोर टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी पर पाटीदारों के आंदोलन के दौरान विसनगर के विधायक ऋषिकेश पटेल के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप है। हार्दिक व अन्य को इस मामले में जमानत मिली हुई थी। इससे पहले, हार्दिक के वकील राजेंद्र पटेल में कोर्ट से कहा कि वह काफी व्यस्त हैं, लिहाजा उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान कर दी जाए। हालांकि कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। वह लगातार दूसरी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए जबकि लालजी पटेल व अन्य पहली बार कोर्ट में अनुपस्थित रहे।
 


इसी अदालत ने इससे पहले हार्दिक की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के केंद्र रहे मेहसाणा जिले में प्रवेश की अनुमति मांगी थी। हार्दिक ने गुजरात हाईकोर्ट की जमानत शर्तों में छूट देते हुए उन्हें मेहसाणा आने देने की गुहार लगाई थी। पाटीदार की अगुवाई वाला आंदोलन गुजरात में सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग कर रहा है। भाजपा सरकार के उनकी मांगें न मानने पर हार्दिक काफी मुखर हैं। वह कई बार भाजपा और पीएम मोदी पर तीखे हमले कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed