फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance offered jobs to children of the CRPF Serving and retired personnel

सीआरपीएफ पर रिलायंस ने जताया भरोसा, कर्मियों के बच्चों को सुरक्षा क्षेत्र में दिया जॉब ऑफर

Sat, 27 Apr 2019 05:48 PM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 27 Apr 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Reliance offered jobs to children of the CRPF Serving and retired personnel
फाइल फोटो

सीआरपीएफ, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल कहा जाता है, रिलायंस ने इस पर भरोसा जताते हुए सर्विंग और रिटायर्ड कर्मियों के बच्चों को जॉब ऑफर की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी ग्लोबल कॉर्पोरेट सिक्योरिटी (जीसीएस) की ओर से सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर को भेजे पत्र में कहा गया है कि ये नौकरियां ऑफिसर कॉडर में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव की रहेंगी।

विज्ञापन


ससे पहले रिलायंस ने पुलवामा हमले के शहीदों के बच्चों की शिक्षा और नौकरी की जिम्मेदारी वहन करने की बात कही थी। रिलायंस कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी की सुरक्षा में भी सीआरपीएफ तैनात है। दो दिन पहले सीआरपीएफ मुख्यालय को मिले इस पत्र में जीसीएस के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कर्नल संदीप सूदन (रिटायर्ड) ने कहा है कि सीआरपीएफ के मौजूदा कर्मी और सेवानिवृत हो चुके कर्मियों के बच्चों को सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव की जॉब दी जाएगी। अभी तक जीसीएस में अधिकारियों और इसके नीचे के पदों पर करीब दस हजार ऐसे कर्मी तैनात हैं, जो आर्मी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से आए हैं। अब सीआरपीएफ कर्मियों के बच्चों को जॉब ऑफर की गई है। 
विज्ञापन


सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव की योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है। शुरू में उन्हें पौने चार लाख की सीटीसी मिलेगी। इसके अलावा अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर अवसर दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरु होगी और 17 मई तक जारी रहेगी। सीआरपीएफ के पूर्व आईजी वीपीएस पंवार का कहना है, यह अच्छी बात है कि रिलायंस ने सीआरपीएफ की सुरक्षा में विश्वास जताया है। यह अर्धसैनिक बल, आज दुनिया की बड़ी टेक्टिकल फोर्स बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियां हो या नक्सल क्षेत्र, सीआरपीएफ ने हर जगह पर अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया है। वीवीआईपी प्रोटेक्शन के मामले में भी यह बल काफी आगे निकल चुका है। सीआरपीएफ कर्मियों के बच्चों को अपनी योग्यता अनुसार रिलायंस कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed