फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   reliance industries limited will build worlds largest zoo in jamnagar it is dream project of anant ambani 

जामनगर में रिलायंस बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, अनंत अंबानी का है सपना

Sun, 20 Dec 2020 03:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 20 Dec 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
reliance industries limited will build worlds largest zoo in jamnagar it is dream project of anant ambani 
चिड़ियाघर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) गुजरात के जामनगर में एक चिड़ियाघर का निर्माण करेगी। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा। कंपनी के एक उच्च अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस चिड़ियाघर में भारत और दुनियाभर के जानवरों, पक्षियों और सांपों की अलग-अलग प्रजातियां होंगी।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघर का निर्माण मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह लगभग 280 एकड़ भूमि पर बनेगा जो जामनगर में मोती खावडी स्थित कंपनी के रिफाइनरी प्रोजेक्ट के पास है। खास बात यह है कि रिलायंस का रिफाइनिंग प्रोजेक्ट भी दुनिया का सबसे बड़ा कॉम्पलेक्स है।
विज्ञापन



रिपोर्ट के अनुसार यदि सबकुछ ठीक रहा तो चिड़ियाघर अगले साल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण परियोजना को पहले ही काफी देर हो चुकी है। आरआईएल के निदेशक (कॉरपोरेट मामले) परिमल नथवाणी ने बताया कि नए चिड़ियाघर को ग्रीन्स जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंगडम के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से पहले ही संबंधित मंजूरी ले ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआईएल द्वारा बनाए जा रहे इस चिड़ियाघर में कई तरह के सेक्शन होंगे। इसमें फॉरेस्ट ऑफ इंडिया, फ्रॉग हाउस, इंसेक्ट लाइफ, ड्रैगन लैंड और वाइल्ड ट्रेल ऑफ गुजरात आदि सेक्शन होंगे। ये जानकारी केंद्रीय चिड़ियाघर की वेबसाइट पर मिली है। इसमें बार्किंग हिरण, दुर्लभ पतले बंदर, आलसी भालू, मछलियों का शिकार करने वाली बिल्लियां, कोमोडो ड्रैगन, भारतीय भेड़ें और अन्य जानवरों की प्रजातियां होंगी।


इसके अलावा चिड़ियाघर में 12 शतुरमुर्ग, 20 जिराफ, 18 अफ्रीकी नेवले, 10 मगरमच्छ की प्रजाति, सात चीते, अफ्रीकी हाथी और नौ ग्रेट इंडियन बस्टर्ड होंगे। इसी तरह फ्रॉग हाउस में पानी और जमीन पर रहने वाले 200 जीव, अलग-अलग तरह की 300 मछलियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed