फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance has potential to compete with American companies like Amazon, Exxon and AT&T

रिपोर्ट : अमेरिका की अमेजन, एक्सॉन और एटीएंडटी को भारत का अकेला जवाब है रिलायंस

Wed, 22 Jan 2020 01:40 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Jan 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Reliance has potential to compete with American companies like Amazon, Exxon and AT&T
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के नवाचार और कार्यान्वयन क्षमता का लोहा विदेश में भी माना जा रहा है। बर्न्सटाइन रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि अरबपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी अकेले ही अमेरिका की दिग्गज कंपनियों एक्सॉन, एटीएंडटी और अमेजन को टक्कर दे सकती है। बर्न्सटाइन रिसर्च ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह बात कही।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, ‘रिलायंस ने भारत में ऊर्जा और दूरसंचार उद्योग में खासी उथल-पुथल मचाई है और अब वह खुदरा, फिनटेक और मीडिया क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही कर रही है।’ इसके मुताबिक, तेल से लेकर दूरसंचार कारोबार में लगी कंपनी के लिए ऊर्जा अभी भी मुख्य कारोबार बना हुआ है और इसके आगे और बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि भारत में अगले एक दशक में तेल और रसायस उत्पादों के बाजार के तेज विकास का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। कंपनी को यूके की बीपी और सऊदी अरामको के साथ साझेदारी से खासी मदद मिल रही है।

विज्ञापन

दूरसंचार बाजार में 34 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी

रिलायंस के पास दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल साइट तेल रिफाइनिंग कॉम्पलेक्स का स्वामित्व है और उसके कई पेट्रोकेमिकल प्लांट हैं। तीन साल पहले उसने दूरसंचार कारोबार में कदम रखा था और इस बाजार से होने वाले राजस्व में आज उसकी 34 फीसदी हिस्सेदारी है। बर्न्सटाइन ने कहा, ‘बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की गति से अगले वित्त वर्ष तक यह आंकड़ा 44 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है।’

खुदरा कारोबार से 18.5 अरब डॉलर राजस्व

खुदरा कारोबार पर रिपोर्ट में कहा गया कि रिलायंस 11 हजार से ज्यादा स्टोर के माध्यम से 18.5 अरब डॉलर के राजस्व के साथ ऑफलाइन बाजार की लीडर बनी हुई है। इसमें कहा गया, ‘कंपनी न्यू कॉमर्स में सबसे बेहतर स्थिति में है और स्टोर्स और ई-कॉमर्स (किराना/फैशन श्रेणी) के डिजिटलीकरण में लगी हुई है।’ इसके अलावा फिनटेक ऐसा क्षेत्र है जिसमें रिलायंस मजबूत स्थिति में है और कंपनी डिजिटल भुगतान को स्वीकार करने के वास्ते डिजिटलीकरण के लिए किराना स्टोरों की पहचान कर रहा है और कारोबार के अवसर के रूप में जियो मनी के माध्यम से म्यूचुअल फंड का वितरण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed