फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rekha Gupta attack BJP showed accused's photo with AAP leader, AAP says it was AI generated

रेखा गुप्ता पर हमले की लड़ाई एआई तक आई:  BJP ने आरोपी की फोटो आप नेता के साथ दिखाई,  AAP ने बताया AI जनरेटेड

Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
सार

भाजपा के विधायक हरीश खुराना ने गोपाल इटालिया के साथ राजेश भाई की सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट की फोटो जारी कर कहा है कि आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। उन्होंने इटालिया और आम आदमी पार्टी से राजेश भाई के संबंधों पर स्पष्टीकरण की मांग की है। 

विज्ञापन
Rekha Gupta attack BJP showed accused's photo with AAP leader, AAP says it was AI generated
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : x/bjp

विस्तार

भाजपा के विधायक हरीश खुराना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई की आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया के साथ फोटो साझा की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की भूमिका हो सकती है। पार्टी ने इस संबंधों की जांच की मांग की है। भाजपा नेता की ओर से जारी की गई फोटो को आम आदमी पार्टी ने एआई से बनाई गई फोटो बताया है। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा के विधायक हरीश खुराना ने गोपाल इटालिया के साथ राजेश भाई की सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट की फोटो जारी कर कहा है कि आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। उन्होंने इटालिया और आम आदमी पार्टी से राजेश भाई के संबंधों पर स्पष्टीकरण की मांग की है। 
विज्ञापन


भाजपा के आरोपों का आम आदमी पार्टी ने खंडन किया है। पार्टी का कहना है कि, ये फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है। लेकिन सुबह मुख्यमंत्री पर हमले की घटना सामने आने के बाद ही आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना ने इस घटना पर दुख प्रकट किया था। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल इटालिया ने भाजपा पर बोला हमला
भाजपा नेता एक्स पर साझा की गई फोटो पर गोपाल इटालिया ने लिखा कि हरीश खुराना जी, आप की ख़ुद की तो किसी ट्रोलर से ज़्यादा इज्जत है नहीं लेकिन ऐसी घटिया हरकत करने से पहले अपने पिताजी मदनलाल जी की इज्जत की तो परवाह कर लेते?  दो रूपिये प्रति ट्वीट के हिसाब से काम कर रहे भाजपाई छुटभैये से भी निम्न स्तर के आप के कारनामे देखकर स्वर्गीय मदनलाल खुराना जी बहुत खुश हो रहे होंगे क्या?  अपने बेटे को छुटभैया ट्रोलर बने देख कर वो क्या सोच रहे होंगे?  

विधायक बनने के बाद मुझे आप के जैसे घटिया ट्रोलर्स को एक्सप्लेन करना पड़ रहा है यह मेरे लिए भी दुर्भाग्य की बात है। मेरे इस पुराने वीडियो से कुछ स्क्रीनशॉटस लेकर, उसे एडिट कर के आपने फर्जी फ़ोटो पोस्ट किये है। सीएम का बेटा हो कर भी ऐसे घिनौने काम करने में आप को जरा सी भी शरम ना आयी? सारे मीडिया से मेरी अपील है की, इस छुटभैये ट्रोलर हरीश जी की ट्वीट को सत्यापित किए बिना न्यूज़ ना चलाए। मुझे मजबूरीवश कानूनी कदम उठाना पड़ेगा।




परिवार ने कुत्ता प्रेमी बताया
सीएम पर हमले के आरोपी राजेश भाई पर सीएम की हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। यह अपने आप में गंभीर धारा है जिसके अंतर्गत आरोपी को कड़ी सजा हो सकती है। लेकिन राजेश भाई के परिवार ने दावा किया है कि वह दिल्ली सरकार द्वारा कुत्तों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से नाराज था। परिवार ने उसे पशु प्रेमी बताया है।  


मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण हमला बताया
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हमले पर पहली बार अपनी बात रखते हुए कहा है कि यह एक कायराना हमला था। उन्होंने अपने समर्थकों से कोई चिंता न करने और स्वयं मिलने की कोशिश करने से बचने की सलाह दी है। लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दिल्ली के लोगों की सेवा करने से रोकने की कोशिश है। सीएम ने कहा है कि इस हमले के बाद वे सदमे में थीं, लेकिन अब वे बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि जनता की सेवा के उनके जज्बे को कम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही जनता के बीच सेवा करते हुए दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed