फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Regional organisation leader held on extortion charges Assam DGP

Assam: बीर लचित सेना का नेता श्रृंखल चालिहा गिरफ्तार, जबरन वसूली का आरोप

Tue, 02 May 2023 05:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 May 2023 05:27 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने कहा कि बीर लचित सेना के श्रृंखल चालिहा को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Regional organisation leader held on extortion charges Assam DGP
श्रृंखल चालिहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के शिवसागर जिले में एक क्षेत्रीय संगठन के एक शीर्ष पदाधिकारी को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने कहा कि बीर लचित सेना के श्रृंखल चालिहा को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चालिहा वीर लचित सेना का एक शीर्ष पदाधिकारी है, जो  कथित तौर पर राज्य के मूल निवासियों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन

सरकार के निर्देशों को सख्ती से लागू किया जाएगा: डीजीपी
डीजीपी सिंह ने एक ट्वीट में कहा, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दान के नाम पर शिवसागर में जबरन वसूली करने के एक और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बलपूर्वक धन संग्रह करने के संबंध में सरकार के निर्देशों को असम पुलिस द्वारा सख्ती से लागू किया जाएगा।

दान देने से मना किया तो चेहरे पर थूका..
सिंह ने कहा, आरोपी और उसके समूह के कुछ अन्य सदस्यों ने पिछले सप्ताह शिवसागर जिले के एक व्यापारी से कथित तौर पर आर्थिक दान की मांग की थी। जब व्यक्ति ने यह कहते हुए उन्हें मना कर दिया कि वह पहले ही एक व्यापार संघ के जरिए अपने हिस्से का भुगतान कर चुका है, तो चालिहा ने उसे अपशब्द कहे और उसके चेहरे पर थूक दिया।
 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर चालिहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
 

मुख्यमंत्री सरमा ने दिया था यह निर्देश
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पहले पुलिस को निर्देश दिया था कि सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर दान की मांग करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed