{"_id":"584f2aa24f1c1bd66f64a301","slug":"refused-to-stand-during-the-national-anthem-6-people-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने से इनकार, 6 लोग हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने से इनकार, 6 लोग हिरासत में
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम
Updated Tue, 13 Dec 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रगान के प्रति अनादर दिखाने के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों ने राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने कनक्काकुन्नु निशागंधी ओपन थिएटर में राष्ट्रगान बजाए जाने के दौरान खड़े होने से इनकार कर दिया। यहां तक कि थिएटर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन लोगों से खड़े होने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं हिले।
विज्ञापन
आईएफकेके के आयोजकों और चलचित्र अकादमी के निदेशक सी. कमल ने भी इन लोगों से खड़े होने कहा लेकिन इन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें म्यूजियम पुलिस स्टेशन लेकर गई। इस बीच डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने फिल्म समारोह के दौरान राष्ट्रगान का अनादर करने वाली सभी लोगों पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रगान का अनादर करने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाए।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा से जुड़ी युवा मोर्चा ने सुप्रीम कोर्ट के हाल के दिशानिर्देश के अनुसार राष्ट्रगान बजाए जाने के दौरान खड़े होने से इनकार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज कराई थी।