फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reformed underworld don N Muthappa Rai passes away in Bengaluru

अंडरवर्ल्ड डॉन उथप्पा राय की अस्पताल में मौत, कैंसर का चल रहा था इलाज

Fri, 15 May 2020 09:21 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 15 May 2020 09:21 AM IST
सार

  • अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय की कैंसर से मौत
  • बंगलूरू के निजी अस्पताल में तोड़ा दम
  • सबूतों की कमी के कारण उसे बरी कर दिया गया था

विज्ञापन
Reformed underworld don N Muthappa Rai passes away in Bengaluru
N Muthappa Rai - फोटो : Facebook

विस्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन रहे एन मुथप्पा राय की शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 68 वर्षीय राय पिछले एक साल से मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित था और उसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी देर रात 2:30 बजे मौत हो गई। राय के दो बेटे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर शहर में तुलु भाषी बन्त परिवार में जन्मे राय ने बहुत कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में प्रवेश कर लिया था। कर्नाटक पुलिस ने राय के खिलाफ हत्या और साजिश समेत आठ मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 2002 में राय को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया था।
विज्ञापन


उसे यहां लाए जाने पर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबाआई), अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग (रॉ), खुफिया ब्यूरो (आईबी) और कर्नाटक पुलिस समेत कई जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की थी। बाद में सबूतों की कमी के कारण उसे बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने जीवन को सुधारने के प्रयास में राय ने एक परमार्थ संगठन ‘जय कर्नाटक’ की स्थापना की थी।

राय ने 2011 में तुलु फिल्म कांचिल्डा बाले और 2012 में कन्नड़ फिल्म कटारी वीरा सुरसुंदरंगी में अभिनय किया था।

बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा राय के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से फिल्म अटक गई। उसके परिवार के सूत्रों ने बताया कि राय का अंतिम संस्कार संभवत: शुक्रवार को बिदादी में किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed