{"_id":"6915d4f4566324cbb50ff722","slug":"red-fort-car-blast-strictest-possible-punishment-says-home-minister-amit-shah-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast: 'दोषियों को ऐसी सजा देंगे..भविष्य में कोई हमले के बारे सोच भी नहीं पाएगा...', शाह का सख्त संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Blast: 'दोषियों को ऐसी सजा देंगे..भविष्य में कोई हमले के बारे सोच भी नहीं पाएगा...', शाह का सख्त संदेश
Thu, 13 Nov 2025 06:24 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/नई दिल्ली।

Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:24 PM IST
सार
Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, ताकि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे। गृह मंत्री ऑनलाइन माध्यम से गुजरात के एक स्कूल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में हुए विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सख्त से सख्त सजा दुनिया को यह संदेश देगी कि कोई भी दोबारा ऐसे हमले के बारे में सोचने की हिम्मत न करे। शाह ने गुजरात के मेहसाणा जिले के बोरियावी गांव में मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित किया।
'दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा'
शाह ने कहा, जिन लोगों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है और जो इसके पीछे हैं, उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। भारत सरकार और गृह मंत्रालय इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई।
ये भी पढ़ें: लाल किला धमाके के बीच विदेशी सैलानी टाल रहे भारत यात्रा, सुरक्षा अलर्ट के बीच घटी होटल बुकिंग
विज्ञापन
'दोषियों को सजा दुनिया को संदेश देगी'
गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संकल्प कि इस आतंकवादी हमले के सभी जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा दी जाएगी, निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, दिल्ली आतंकी हमले के दोषियों को दी जाने वाली सजा दुनिया को यह संदेश देगी कि हमारे देश में कोई भी ऐसे हमले के बारे में सोचने की भी हिम्मत न करे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है और मोदी इस वैश्विक संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
विस्फोट में 13 लोगों की हुई मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम को लाल किला के पास एक सफेद हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की दुखद मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए थे। शुरुआती जांच में एक और संदिग्ध गाड़ी का पता चला था। जांच टीमों ने फरीदाबाद जिले से इस दूसरी गाड़ी, एक लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट को बरामद करने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, अब एक तीसरी कार, जिसके मारुति ब्रेजा होने की आशंका है, अभी भी लापता है।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: अल फलाह विश्वविद्यालय पर शिकंजा कसेगी सरकार, संस्थान के सभी रिकॉर्ड ऑडिट करने की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि लापता तीसरी कार का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा रेकी (टोही) करने या घटना के बाद भागने के लिए किया गया हो सकता है। इस आशंका के चलते, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मारुति ब्रेज़ा का पता लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। इस खुलासे के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और हाई अलर्ट जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन