{"_id":"5b919555867a557f6149c090","slug":"red-corner-notice-issued-against-nirav-modi-s-close-executive-mihir-r-bhansali-by-interpol","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी के एक करीबी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीरव मोदी के एक करीबी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
इंटरपोल ने अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी के सहयोगी मिहिर आर भंसाली के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े दो अरब डॉलर के मनी लांड्रिंग मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वारंट के रूप में काम करने वाले इस नोटिस में कहा गया है कि 40 वर्षीय भंसाली मनी लांड्रिंग के मामले में वांछित है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर नीरव मोदी के गहनों की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल के सीईओ भंसाली के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए ईडी को भंसाली की जरूरत है। ईडी ने इंटरपोल को बताया कि भंसाली के अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग, चीन और यूएई जाने की संभावना है।
विज्ञापन
रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद इंटरपोल ने अपने सभी 192 सदस्य देशों से भंसाली को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने को कहा है। कुछ समय पहले इंटरपोल ने नीरव मोदी के खिलाफ भी ऐसा ही नोटिस जारी किया था।