फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Recruitments are taking place on vacant posts in govt dept', Union Personnel Minister replied in Rajya Sabha

Centre: 'सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर हो रहीं भर्तियां', केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में दिया जवाब

Thu, 12 Dec 2024 05:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 12 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि रिक्तियों और भर्तियों का विवरण संबंधित मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा रखा जाता है। सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मेलों के जरिये रिक्त पदों को भरा जा रहा है। अब तक विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 40-45 शहरों में 13 रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं।

विज्ञापन
'Recruitments are taking place on vacant posts in govt dept', Union Personnel Minister replied in Rajya Sabha
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार ने सरकारी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पदों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कहा कि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में रिक्तियों को समयबद्ध तरीके से भरा जाता है। सदन में सरकार से पूछा गया था कि क्या मंत्रालय, विभाग, पीएसयू में रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है? क्योंकि केंद्र सरकार के तहत हर मंत्रालय, विभाग, पीएसयू 2019 से शून्य भर्ती और बहुत कम भर्ती होने के कारण 30 से 60 प्रतिशत तक कर्मचारियों की कमी है।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि रिक्तियों और भर्तियों का विवरण संबंधित मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा रखा जाता है। सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मेलों के जरिये रिक्त पदों को भरा जा रहा है। अब तक विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 40-45 शहरों में 13 रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं। इसमें मंत्रालयों, विभागों, संबद्ध संगठनों और सीपीएसयू ने कई लाख नियुक्ति पत्रों का वितरण किया है। उन्होंने कहा कि रिक्तियां होना और उनको भरा जाना, बैकलॉग रिक्तियां एक सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों में बैकलॉग आरक्षित रिक्तियों की पहचान, रिक्तियों के कारणों को जानने और विशेष भर्ती अभियान के जरिये उनको भरने के लिए एक आंतरिक समिति गठित की गई है। साथ ही प्रत्येक मंत्रालय, विभाग को आरक्षण से संबंधित आदेशों और निर्देशों का पालन करने के लिए उप सचिव और उससे ऊपर के रैंक के एक अधिकारी को संपर्क अधिकारी के रूप में नामित करने के लिए भी कहा गया है। वहीं हर मंत्रालय और विभाग को संपर्क अधिकारी के नियंत्रण में विशेष आरक्षण प्रकोष्ठ स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस के 1316 और आईपीएस के 586 पद खाली
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के 1316 और 586 पद रिक्त हैं। देश में एक जनवरी 2024 तक कुल स्वीकृत 6858 आईएएस में से 5542 आईएएस अधिकारी कार्यरत थे। जबकि 5055 स्वीकृत आईपीएस के मुकाबले 4469 आईपीएस अधिकारी कार्यरत थे। अब आईएएस के 1316 रिक्त पदों में से 794 सीधी भर्ती और 522 पदोन्नति के पद हैं। वहीं 586 रिक्त आईपीएस पदों में से 209 सीधी भर्ती के लिए और 377 पदोन्नति के पद हैं। वहीं 1042 रिक्त आईएफएस पदों में से 503 सीधी भर्ती और 539 पदोन्नति के पद हैं।  आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed