फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   record rise in urea production

यूरिया के उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से आयात में गिरावट

Wed, 20 Jul 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
record rise in urea production
- फोटो : getty

यूरिया के उत्पादन में बढ़ोतरी से यूरिया के आयात में लगातार कमी आ रही है। रसायन व खाद मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2015-16 के दौरान यूरिया का सबसे अधिक उत्पादन किया गया। मंत्रालय का कहना है कि उत्पादन में इजाफा होने से यूरिया की मांग व उपलब्धता के अंतर में कमी आ रही है।

विज्ञापन


मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2013-14 में देश में 316.9 लाख टन यूरिया की मांग थी, जबकि उत्पादन 227.15 लाख टन हुआ था। इस प्रकार वर्ष 2013-14 में 70.88 लाख टन यूरिया का आयात करना पड़ा। वर्ष 2014-15 में 306.71 लाख टन की मांग थी, जबकि उत्पादन 225 लाख टन रहा।
विज्ञापन


लेकिन वर्ष 2015-16 में यूरिया की मांग 313.35 लाख टन रही, जबकि इस साल उत्पादन 244 लाख टन रहा। मंत्रालय के मुताबिक यूरिया के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गोरखपुर, सिंदरी, बरौनी में बंद पड़े खाद प्लांट के फिर से चालू होने से घरेलू स्तर पर यूरिया के उत्पादन में भारी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed