फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Recommendation for appointment of 17 judges in three High Courts including MP, Justice Bhandari will be CJ of Madras High Court

कॉलेजियम: मप्र समेत तीन हाईकोर्ट में 17 जजों की नियुक्ति की सिफारिश, जस्टिस भंडारी होंगे मद्रास हाईकोर्ट के सीजे

Mon, 31 Jan 2022 01:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 31 Jan 2022 01:24 PM IST
सार

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश व ओडिशा हाईकोर्ट में 17 जजों की नियुक्ति हो जाएगी। 14 दिसंबर 2021 और 29 जनवरी 2022 को हुई कॉलेजियम की बैठक में इन नामों पर विचार हुआ था। 

विज्ञापन
Recommendation for appointment of 17 judges in three High Courts including MP, Justice Bhandari will be CJ of Madras High Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने जस्टिस मुनिश्वर नाथ भंडारी को मद्रास हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट समेत तीन राज्यों के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 17 नामों को हरी झंडी दे दी है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश व ओडिशा हाईकोर्ट में 17 जजों की नियुक्ति हो जाएगी। 14 दिसंबर 2021 और 29 जनवरी 2022 को हुई कॉलेजियम की बैठक में इन नामों पर विचार हुआ था। कॉलेजियम में वरिष्ठतम न्यायाधीश यूयू ललित और जस्टिस एएम खानविलकर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


दिसंबर व जनवरी में हुई कॉलेजियम की बैठकों में मद्रास हाईकोर्ट के जज मुनिश्वर नाथ भंडारी को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की भी सिफारिश की गई। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।  जस्टिस भंडारी मूलत: राजस्थान हाईकोर्ट के जज हैं। वे वर्तमान में मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बतौर काम कर रहे हैं। अब उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र हाईकोर्ट के लिए छह नाम की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मप्र हाईकोर्ट में भी छह जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें तीन वकील-मणिन्द्र सिंह भाटी, द्वारकाधीश बंसल व मिलिंद रमेश फडके हैं। वहीं तीन न्यायिक अधिकारी अमर नाथ केशरवानी, प्रकाश चंद्र गुप्ता व इंदौर के जिला जज दिनेश कुमार पालीवाल हैं। 

आंध्र के सात वकीलों को जज बनाने की सिफारिश
कॉलेजियम ने सात वकीलों को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। ये सात वकील हैं कोनाकांति श्रीनिवास रेड्डी, गन्नामनेनी रामकृष्ण प्रसाद, वेंकटेश्वरलु निम्मगड्डा, तरलदा राजशेखर राव, सत्ती सुब्बा रेड्डी, रवि चीमालापति और वद्दीबोयाना सुजाता। 


ओडिशा हाईकोर्ट में चार जजों की सिफारिश
इसी तरह ओडिशा हाईकोर्ट में चार वकीलों को जज बनाने की सिफारिश की गई है। ओडिशा हाईकोर्ट के लिए वी. नरसिंह, संजय कुमार मिश्रा, ब्रज प्रसन्न सत्पथी और रमण मुरारी के नामों की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed