फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   reason behind the boat accident near Gateway of India has come to the fore, the Navy told how the horrific acc

Mumbai Boat Accident: गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव हादसे की वजह आई सामने, नौसेना ने बताया कैसे हुआ भीषण हादसा

Wed, 18 Dec 2024 09:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 09:22 PM IST
सार

हादसे के बाद नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज दोपहर भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और पलट गई। 

विज्ञापन
reason behind the boat accident near Gateway of India has come to the fore, the Navy told how the horrific acc
मुंबई नाव हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

बुधवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। नाव में चालक दल समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया जिसमें 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि तीन जवान समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई हैं। 
विज्ञापन


नौसेना की नाव का इंजन खराब होने से हुआ हादसा
हादसे को लेकर नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज दोपहर भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और पलट गई। 
विज्ञापन

 

नौसेना के बयान में आगे बताया गया कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल से बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है, जिसमें 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस के जहाज जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए काम पर लगाए गए हैं।

खोज अभियान में लगे है 8 जहाज
भारतीय नौसेना के अधिकारी ने मामले में बताया कि भारतीय नौसेना के 8 जहाजों को उस इलाके में खोज अभियान में लगाया गया है, जहां नौका दुर्घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि नौका से टकराने वाली नौसेना की नाव पर सवार छह लोगों में से तीन की मौत हो गई है, जबकि उनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। नौका पर 20 बच्चों सहित लगभग 110 यात्री सवार थे। 

सीएम फडणवीस का बयान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नौसेना के वाईस एडमिरल संजय जगजीत सिंह से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि नीलकमल कंपनी की बोट गेट वे ऑफ इंडिया से बुधवार 3.55 बजे एलिफेंटा द्वीप के लिए रवाना हुई। उरण और करंजा (बूचर द्वीप) के पास पहुंचने पर नौसेना की एक तेज रफ्तार छोटी नाव आकर नीलकमल बोट से टकरा गई जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाईस एडमिरल ने मुख्यमंत्री को बताया कि शाम 7 बजे तक 13 लोगो को मृत घोषित किया गया है जिसमे 3 नौसेना के जवान और 10 नागरिक शामिल हैं। वहीं, 2 की हालत गंभीर है। 



मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता का एलान
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बोट हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता घोषित की है। उन्होंने कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच होगी। नौसेना के साथ पुलिस भी मामले की जांच करेगी।

प्रत्येक्षदर्शी ने सुनाया हादसे का खौफनाक मंजर
चश्दीद के अनुसार नाव की टक्कर काफी भयानक थी। नाव में पानी भरने लगा और वो डूब गई। इसके बाद नाव में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तेज रफ्तार नाव के नीलकमल बोट से टकराने वाला वीडियो वायरल हुआ है जो बेहद भयानक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed