फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Real story of rahul gandhi's speech on pineapple and coconut

राहुल-मोदी के बयानों का 'जूस का जूस' और 'पानी का पानी'

Tue, 07 Mar 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- written by: हरेन्द्र कुमार
amarujala.com- written by: हरेन्द्र कुमार Updated Tue, 07 Mar 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Real story of rahul gandhi's speech on pineapple and coconut

'दूध का दूध, पानी का पानी', यह कहावत बहुत पुरानी है, लेकिन इन दिनों इसका महत्व कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अरे भई...चुनाव जो चल रहे हैं। चुनावी मौसम में राजनेताओं का एक-दूसरे पर आरोप लगाना लाजिमी है, लेकिन स्थिति तब हास्यास्पद हो जाती है, जब बिना तथ्यों के ही नेता एक-दूसरे को लपेटने लगते हैं।

विज्ञापन


राजनीति की इस लंपटबाजी में तथ्य नगण्य हो जाते हैं। कहने का मतलब यह है कि कोई कहता कुछ है, दूसरा समझता कुछ है और तीसरा जवाब कुछ और देता है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में हुआ, जब राहुल गांधी ने रैली में किसानों से एक वादा किया। इसके जवाब में नरेंद्र मोदी और अमित शाह उतरे। दोनों ने जूस और पानी के बहाने कांग्रेस के युवराज पर चुटकी ली। लेकिन जनता थोड़ी कन्‍फ्यूज हो गई, इसलिए इस बयानबाजी पर हम लेकर आए हैं, 'जूस का जूस, पानी का पानी'। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने इंफाल में दिया था बयान

Real story of rahul gandhi's speech on pineapple and coconut
राहुल गांधी

मामले की शुरूआत हुई 28 फरवरी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मणिपुर में एक चुनावी रैली के बाद से, जिसमें राहुल ने मणिपुर के किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि, "आप नींबू उगाते हो... नारंगी उगाते हो.... पाइन एप्पल उगाते हो....। मैं चाहता हूं कि एक ऐसा दिन आए कि कोई लंदन में पाइन एप्पल जूस पीये और डिब्बे पर देखे मेड इन मणिपुर।" राहुल का यह बयान आते ही सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल किया जाने लगा। जिसमें पाइन एप्पल की जगह नारियल कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ही राहुल गांधी के बयान का मजाक भी शुरू हो गया। 

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी विधानसभा चुनावों के छठे चरण के लिए महाराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। हमेशा की तरह उनके निशाने पर कांग्रेस और उसके उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही रहे। इसी दौरान उन्होंने राहुल के मणिपुर वाले बयान पर निशाना साध दिया, कांग्रेस उपाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस में एक नेता हैं जो बड़े कमाल के हैं, उन्होंने मणिपुर में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है कि वो नारियल का जूस निकालकर इंग्लैंड में बेचेंगे।

गरीब से गरीब बच्चे को भी मालूम है कि नारियल का जूस नहीं पानी होता है। इसी के बहाने उन्होंने राहुल गांधी के आलू की फैक्ट्री वाले बयान को भी दोबारा निशाने पर ले लिया। कहा, अब कांग्रेस के पास ऐसे होनहार लोग भी हैं जो कहते हैं कि यहां आलू की फैक्ट्री लगाएंगे। अब नारियल का जूस बेचेंगे, इनसे आपको कौन बचाएगा।

अमित शाह ने भी इंफाल के बयान में राहुल को बनाया निशाना

Real story of rahul gandhi's speech on pineapple and coconut

अमित शाह
राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान सामने आने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस जुबानी जंग में कूद पड़े। बुधवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि कल यहां राहुल बाबा आए थे, मणिपुर के नारियल जूस को एक्सपोर्ट करेंगे। क्या आपने कभी नारियल का जूस देखा है। अरे भैया राहुल यहां अन्नास होता है नारियल नहीं। लगता है इबोबी सिंह ने ठीक से भाषण लिखकर नहीं दिया। 

कांग्रेस
कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान की खिंचाई होते ही उनकी पार्टी उनके पक्ष में उतर आई। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल गांधी का वह बयान जारी किया जिसमें राहुल गांधी को नारियल जूस बोलने की बात कही जा रही है। हालांकि भाषण में वह कहीं भी नारियल जूस कहते सुनाई नहीं दिए हैं। उसमें वह बार बार पाइनएप्पल जूस की ही बात कर रहे हैं। साफ था कि राहुल के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर दिया गया। असलियत जानने के लिए आप भी सुनिए वो बयान-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed