फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   real privilege was to work with you, PM letter touched Kovind heart

PM letter to Kovind: 'आपके साथ काम करना  सौभाग्य की बात', पीएम का पत्र कोविंद के दिल को छू गया

Tue, 26 Jul 2022 06:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Jul 2022 06:47 PM IST
सार

पत्र में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा को भी स्मरण किया। उन्होंने लिखा, 'हमारे देश के विकास के लिए आपने एक दृष्टांत पेश किया और आप हमारे समाज की प्रेरणा हैं।'

विज्ञापन
real privilege was to work  with you, PM letter touched Kovind heart
रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रशंसा करते हुए उन्हें पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आपने सिद्धांतों, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा के उच्चतम मानक स्थापित किए हैं। मुझे गर्व है कि मैंने आपके प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। मैं पूरे देश की ओर से राष्ट्रपति के रूप में आपके शानदार कार्यकाल और एक लंबे सार्वजनिक जीवन के लिए आपको बधाई देता हूं।

विज्ञापन



विज्ञापन


राष्ट्रपति पद छोड़ने से एक दिन पहले रविवार को कोविंद को लिखे इस पत्र में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा का भी स्मरण किया। उन्होंने लिखा, 'हमारे देश के विकास के लिए आपने एक दृष्टांत पेश किया और आप हमारे समाज की प्रेरणा हैं। आपने अपने जीवन और करियर के दौरान दृढ़ संकल्प और गरिमा, नैतिकता और अखंडता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखी। यह भारतीय लोक व्यवहार के मूल में है और हमारे संविधान के सिद्धांतों के प्रति सर्वोच्च सम्मान और जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविंद ने साझा किया पत्र
कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी द्वारा लिखा गया यह पत्र साझा किया है। इसमें पीएम मोदी ने कोविंद के कार्यकाल की तारीफ करते हुए लिखा कि बतौर प्रथम नागरिक आपने देश के सबसे कमजोर व्यक्ति की चिंता की। उन्होंने कोविंद को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आपका मेरी मां से मिलना और उनसे बात करना मेरे लिए बेहद खास था। पीएम ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए पूर्व राष्ट्रपति के कार्यकाल की भी जमकर तारीफ की है।

दुनियाभर में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व
पीएम ने राष्ट्रपति रहते हुए कोविंद के कार्यों, हस्तक्षेपों और भाषणों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश और दुनियाभर में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कोविंद से कहा कि वे पिछले पांच वर्षों में उनका हमेशा मार्गदर्शन करते रहे। आगे भी उनसे संपर्क कायम रखेंगे। कोविंद से अपने रिश्तों का उल्लेख करते हुए पीएम ने लिखा कि पहले बिहार के राज्यपाल और फिर राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किए जाने से पहले वे लंबे समय तक भाजपा सदस्य रहे इस दौरान उनकी बातचीत उनके राष्ट्रपति कार्यकाल से परे है। पीएम ने लिखा कि बिहार में कोविंद का राज्यपाल कार्यकाल उत्कृष्ट रहा, क्योंकि उन्होंने राजभवन को 'लोक भवन' बनाने के लिए बेजोड़ प्रयास किए, ताकि वह आम लोगों के लिए सुलभ हो। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह हमेशा कोविंद की विनम्रता और उदारता से बहुत प्रभावित हुए। 


पीएम के पत्र ने मेरे दिल को छू लिया
प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा था। इसे साझा करते हुए कोविंद ने लिखा, 'पीएम मोदी के इस पत्र ने मेरे मन को गहराई से छुआ है। मैं दयालुता और प्यार से भरे उनके शब्दों को उस सम्मान और प्यार के रूप में लेता हूं, जो देश के नागरिकों ने मुझे दिए हैं। मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं।'

बता दें, 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो गया। उनकी जगह द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को बागडोर संभाली है। कोविंद  25 जुलाई, 2017 को राष्ट्रपति बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed