{"_id":"573acfd44f1c1bc54aac7ca7","slug":"readers-survey-india-wants-rbi-raghuram-rajan-second-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण: जनता को पसंद आया आरबीआई गर्वनर का काम, स्वामी को लगा झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्वेक्षण: जनता को पसंद आया आरबीआई गर्वनर का काम, स्वामी को लगा झटका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 May 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
जनता को पसंद आया आरबीआई गर्वनर का काम
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन को लेकर लगातार जुबानी हमला कर पद से हटाने की मांग करने वाले सुब्रहमण्यम स्वामी को एक सर्वेक्षण ने जोर का झटका दिया है। सुब्रहमण्यम स्वामी लगातार आरबीआई गर्वनर के कामकाज को लेकर उंगली उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें तुरंत पद से हटाने के साथ-साथ वापस शिकागो भेजने की मांग कर चुके हैं। वहीं आरबीआई गर्वनर ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वहां दूसरा कार्यकाल करने के इच्छुक हैं क्योंकि उन्हें बाकी बचे हुए काम करने हैं।
विज्ञापन
एक सर्वेक्षण में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के कार्यों को जनता ने खूब पसंद किया है। ईटी मार्केट्स के सर्वेक्षण में पाठकों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को पसंद किया है। करीब 9,000 से ज्यादा लोगों ने वोट करके अपनी राय दी है।
विज्ञापन
सर्वेक्षण में कई प्रश्न पूछे गए थे। सर्वेक्षण में पहला प्रश्न पूछा गया था कि क्या आप सुब्रहमण्यम स्वामी के उस बयान से सहमत हैं जिसमे उन्होंने कहा था कि आरबीआई गर्वनर हमारे देश के लिए ठीक नहीं हैं और उन्हें वापस शिकागो भेज देना चाहिए? इसके जवाब में लोगों ने 86 फीसदी लोग स्वामी से सहमत नहीं थे। 11 फीसदी लोगों ने कहा कि हां उन्हें शिकागो भेज देना चाहिए। वहीं ती फीसदी लोगों ने कहा कि हम कह नहीं सकते।
एक अन्य सवाल में लोगों से पूछा गया कि रघुराम राजन को आरबीआई का एक और कार्यकाल देना चाहिए। तो 87 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया जबकि सिर्फ 12 फीसदी ने नहीं में।
आरबीआई गर्वनर के अभी तक के कार्यकाल को भी लोगों ने खूब सराहा और 69 फीसदी लोगों ने उनके काम को परफेक्ट कहा और दस में दस अंक दिए। वहीं 20 फीसदी लोगों ने सात से नीचे अंक दिए।