फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   re defining global dialogue India Energy Week fortune 500 companies to take part

IEW: ऊर्जा सप्ताह वैश्विक संवाद को पुन: परिभाषित करेगा भारत, फॉर्च्यून 500 ऊर्जा कंपनियों के अफसर होंगे शरीक

Wed, 15 Jan 2025 06:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 06:43 AM IST
सार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वर्ष 2023 में आरंभ होने के बाद से, भारत ऊर्जा सप्ताह लगातार वैश्विक तौर पर अपनी उपयोगिता दर्ज करा रहा है। भागीदारों और चर्चाओं के लिहाज से इस वर्ष का आयोजन पिछले आयोजनों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
re defining global dialogue India Energy Week fortune 500 companies to take part
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन - फोटो : cgihouston वेबसाइट

विस्तार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2025 वैश्विक ऊर्जा संवाद को पुन: परिभाषित करेगा। मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ (एफआईपीआई) की ओर से यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 11 से 14 फरवरी तक इसका आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने बताया कि वर्ष 2023 में आरंभ होने के बाद से, भारत ऊर्जा सप्ताह लगातार वैश्विक तौर पर अपनी उपयोगिता दर्ज करा रहा है। भागीदारों और चर्चाओं के लिहाज से इस वर्ष का आयोजन पिछले आयोजनों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


आईईडब्ल्यू में प्रमुख वक्ता के रूप में इस बार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ऊर्जा कंपनियों के लगभग 70 मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें वैश्विक भागीदारी बढ़ेगी और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं, सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों और प्रमुख विकासशील देशों के 20 से अधिक ऊर्जा मंत्री और उप मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और दुनिया की कुछ सबसे बड़ी फॉर्च्यून 500 ऊर्जा कंपनियों के 90 मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी शामिल होंगे, जिनमें बीपी, टोटल एनर्जीज, कतर एनर्जी, एडीएनओसी, बेकर ह्यूजेस और विटोल समूह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed