फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RDIF and Panacea Biotec launch the production of Sputnik V in India

Sputnik V: आरडीआईएफ और पैनेसिया बायोटेक ने शुरू किया रूसी वैक्सीन का भारत में उत्पादन

Mon, 24 May 2021 03:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 24 May 2021 03:18 PM IST
सार

कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी कारगर रूसी वैक्सीन का देश में उत्पादन शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब देश को तीन वैक्सीन मिल गई है। महामारी से जंग में और मजबूती आ सकेगी। 
 

विज्ञापन
RDIF and Panacea Biotec launch the production of Sputnik V in India
स्पुतनिक-वी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आरडीआईएफ और पैनेसिया बायोटेक ने स्पूतनिक-वी का भारत में उत्पादन शुरू कर दिया है। भारत की पैनेसिया बायोटेक अब हर साल देश में 10 करोड़ डोज बना सकेगी। बता दें, रूस द्वारा विकसित यह कोरोना रोधी वैक्सीन कोरोना के खिलाफ बड़ी कारगर मानी गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत अभी सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड व भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई कोवाक्सिन के जरिए टीकाकरण कर रहा है। अब देश में तीसरी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की भी टीकाकरण में मदद मिल सकेगी। इससे देश की बड़ी आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण कर इस महामारी पर काबू पाया जा सकेगा। 
विज्ञापन

 



रूस के निवेश कोष रशियन डारेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) और भारत की दवा कंपनी पैनेसिया बायोटेक ने सोमवार को भारत में स्पूतनिक-वी कोरोना वायरस टीके का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। पैनेसिया बायोटेक के हिमाचल प्रदेश के बद्दी कारखाने में तैयार की गई कोविड19 के स्पूतनिक-वी टीके की पहली खेप को रूस के गामालेया केंद्र भेजा जाएगा, जहां इसकी गुणवत्ता की जांच परख होगी।

आरडीआईएफ और पैनेसिया बायोटेक ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पूर्ण स्तर पर उत्पादन इन गर्मियों में ही शुरू होने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि अप्रैल में आरडीआईएफ और पैनेसिया ने स्पूतनिक-वी टीके की सालाना 10 करोड़ खुराक का उत्पादन करने पर सहमति जताई थी।

आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी किरिल्ल डमित्रिव ने कहा कि पैनेसिया बायोटेक के साथ मिलकर भारत में उत्पादन की शुरुआत देश को महामारी से लड़ने में मदद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्पूतनिक-वी टीके का उत्पादन शुरू होने से भारत को कोरोना वायरस महामारी के संकटपूर्ण दौर से निकालने के सरकार के प्रयासों को समर्थन मिलेगा। बाद में टीके का दूसरे देशों को निर्यात भी किया जा सकेगा ताकि दुनिया के अन्य देशों में भी महामारी के प्रसार को रोका जा सके।

टीके के उत्पादन की शुरुआत पर पैनेसिया बायोटेक के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने कहा कि स्पूतनिक-वी का उत्पादन शुरू होना एक महत्वपूर्ण कदम है। आरडीआईएफ के साथ मिलकर हम उम्मीद करते हैं कि देश के लोग फिर से सामान्य स्थिति महसूस कर सकें साथ ही दुनिया के देशों में भी स्थिति सामान्य करने में मदद मिलेगी।


स्पूतनिक-वी को भारत में 12 अप्रैल 2021 को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति के साथ पंजीकृत किया गया था। इसके साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 14 मई से टीकाकरण अभियान में इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed