{"_id":"587017fa4f1c1b945d15b009","slug":"rbi-to-give-nepal-rs-1-billion-in-100-rupee-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की कैश की किल्लत दूर करेगा RBI, देगा 100 रुपये के 1 करोड़ नोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल की कैश की किल्लत दूर करेगा RBI, देगा 100 रुपये के 1 करोड़ नोट
एजेंसी/ काठमांडू
Updated Sat, 07 Jan 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कैश की किल्लत को दूर करने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) को एक अरब मूल्य के 100 रुपये के नोट देने का राजी हो गया है। इससे इस हिमालयन देश में 100 रुपये नोट की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
एनआरबी की योजना 100 रुपये के भारतीय नोट आयात करने की थी, जिसमें भारत सरकार द्वारा 8 नवंबर को 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के कारण देर हो गई। विमुद्रीकरण के बाद आरबीआई पर कैश प्रबंधन का दबाव था और भारतीय केंद्रीय बैंक ने अपने नेपाली समकक्ष को कहा था कि नेपाल को भारत में हालात सामान्य होने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
लेकिन आरबीआई ने हाल ही में एनआरबी को लिखा कि वह एक अरब मूल्य के 100 रुपये के भारतीय नोट उसे मुहैया कराएगा। एनआरबी अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय बैंक जनवरी तक इन नोटों को लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन