{"_id":"58c32e124f1c1b1574dc466e","slug":"rbi-says-note-ban-impact-on-gdp-over-warns-of-inflation-spike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने कहा, महंगाई बढ़ेगी लेकिन नोटबंदी का असर खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरबीआई ने कहा, महंगाई बढ़ेगी लेकिन नोटबंदी का असर खत्म
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sat, 11 Mar 2017 05:28 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने महंगाई बढ़ने की चेतावनी दी है। साथ ही डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित और सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया है। आरबीआई ने कहा कहा है नोटबंदी की वजह से इकोनॉमी पर जो अस्थायी असर पड़ा वह लगभग अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
आरबीआई के पेपर मैक्रोइकोनॉमिक इंपैक्ट ऑफ डिमोनेटाइजेशन में कहा गया है कि 15.6 ट्रिलियन मूल्य के 1000 और 500 के पुराने नोट सिस्टम से हटाए गए। लेकिन इसके बदले कितने नोट वापस आए उनका हिसाब-किताब अभी जारी है।
विज्ञापन