फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI releases new note of Rs 100

आरबीआई ने जारी किया 100 रुपये का नया नोट, बाजार में आया

Sat, 01 Sep 2018 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 01 Sep 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
RBI releases new note of Rs 100

आरबीआई ने अपने स्टाफ को सौ रुपये का नया नोट बांटा है। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी नए नोट की करेंसी भेजी गई है मगर वहां इसे स्टाफ में नहीं बांटा गया। आम लोगों के हाथों में ये नया नोट अगले सप्ताह में मंगलवार या बुधवार तक आ जाएगा। इस नए नोट के आने के बाद भी 100 के पुराने नोट चलते रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई सूत्रों ने बताया कि बुधवार को पहले यहां कार्यरत स्टाफ को 100 के नए नोटों की गड्डी बांटी गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसबीआई मुख्य शाखा में नोट भेजे गए। सूत्रों ने बताया कि नोटों को एसबीआई मुख्य शाखा से अन्य बैंकों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चेस्ट करेंसी से किस शाखा में कितने रुपये भेजे जाने हैं, इसकी सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


ऐसा है नया नोट

करीब 800 करोड़ रुपये की नई करेंसी आई है। नोट के पिछले हिस्से पर यूनेस्को की विश्व स्मारक सूची में शामिल गुजरात के पाटण स्थित रानी की बावड़ी दिखाई देगी। हल्के जामुनी रंग वाले नए नोट में दो दर्जन से अधिक सिक्योरिटी फीचर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed