{"_id":"5ad813ee4f1c1b320a8b5537","slug":"rbi-moved-to-pump-in-funds-into-some-of-the-states-facing-a-currency-crunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश संकट: 2000 के नोट जमा करने वालों पर छापेमारी, RBI ने बढ़ाई नकदी की सप्लाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैश संकट: 2000 के नोट जमा करने वालों पर छापेमारी, RBI ने बढ़ाई नकदी की सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश संकट से निपटने के लिए टैक्स अथॉरिटी नकदी जमा करने वालों पर छापेमारी कर रही है। बुधवार को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 30 से 35 जगह छापेमारी की गई है। वहीं बिहार में एटीएम के जरिये 800 से 900 करोड़ रुपये पंप किया गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां बड़े-बड़े ठेकेदार आयकर विभाग की नजर की किरकिरी बने हुए हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक हुई छापेमारी में बहुत ज्यादा नकदी बरामद नहीं हुई है लेकिन आने वाले समय में छापेमारी तेज हो सकती है क्योंकि नकदी की कमी से जूझ रहे लोगों के बीच जमाखोर 2 हजार के नोटों को जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार को एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे व्यक्तियों और इकाइयों पर ध्यान दिया जा रहा है जिन्होंने पिछले हफ्ते ज्यादा नकदी निकाली है।
विज्ञापन
दक्षिण भारत में बड़े ठेकेदार, छोटे ठेकेदारों को चेक जारी कर रहे हैं और प्रोजेक्ट खर्च के नाम पर निकासी कर रहे हैं। जबकि किसी भी तरह के प्रोजेक्ट का काम नहीं किया जा रहा है। अथॉरिटी यह भी पता लगा रही है कि इस कैश निकासी का संबंध कहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले आगामी चुनावों से तो नहीं है।
शक जताया जा रहा है कि काला व्यापार करने वाले लोग 2000 के नोट जमा कर रहे हैं जिसकी वजह से कई राज्यों में एटीएम खाली हो गए हैं। आपको बता दें कि कई राज्यों में हालात इतने खराब हैं कि एटीएम सामान्य ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।