फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI increase the repo rate by 0.35 percent news in hindi

RBI: रेपो दर 0.35 फीसदी तक बढ़ा सकता है आरबीआई, आज से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति की बैठक

Mon, 05 Dec 2022 06:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 06:57 AM IST
सार


घरेलू कारकों के अलावा आरबीआई नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का अनुसरण कर सकता है। फेडरल रिजर्व ने इस माह के अंत में दरों में कुछ कम वृद्धि का संकेत दिया है।

विज्ञापन
RBI increase the repo rate by 0.35 percent news in hindi
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : Social media

विस्तार

खुदरा महंगाई में नरमी के संकेतों और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने की जरूरत को देखते हुए आरबीआई सोमवार से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दर में 0.25 से 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। तीन दिवसीय एमपीसी बैठक के नतीजे 7 दिसंबर यानी बुधवार को आएंगे। केंद्रीय बैंक इस साल मई से अब तक रेपो दर में 1.90% की वृद्धि कर चुका है। इसके बावजूद खुदरा महंगाई जनवरी से ही 6% के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।
विज्ञापन


घरेलू कारकों के अलावा आरबीआई नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का अनुसरण कर सकता है। फेडरल रिजर्व ने इस माह के अंत में दरों में कुछ कम वृद्धि का संकेत दिया है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च में मुख्य अर्थशास्त्री डीके पंत ने कहा, महंगाई घटने की उम्मीद है। हालांकि, इस तिमाही में यह 6 फीसदी के ऊपर ही रहेगी। ऐसे में आरबीआई दिसंबर, की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


1.90% रेपो दर बढ़ा चुका है केंद्रीय बैंक इस साल मई से अब तक
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, इस बार दरों में 0.25 से 0.35 फीसदी तक ही वृद्धि होगी। अनुमान है कि रेपो दर इस वित्त वर्ष में 6.5% पर पहुंच जाएगी। यानी फरवरी में एक और वृद्धि देखने को मिलेगी। कोटक महिंद्रा बैंक के शांति एकंबरम ने कहा, केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व जैसे नरम रुख अपना सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed