सितंबर में आरबीआई को राम-राम कहेंगे गवर्नर रघुराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन 3 सितंबर, 2016 को अपना पदभार छोड़ देंगे। रघुराम गोविंद राजन ने वापस अध्यापन के क्षेत्र में जाने की बात कही है। रघुराम राजन ने आरबीआई के कर्मचारियों को एक मेल के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही मेरा कार्यकल खत्म होगा वैसे ही यह पद छोड़ दूंगा और अध्यापन के क्षेत्र में लौट जाऊंगा। रघुराम राजन ने यह भी कहा कि जब भी देश को मेरी जरूरत होगी तब मैं देश की सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा।
आपको बताते चले कि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार रघुराम राजन को पद से हटाने की बात कहते रहे हैं। साथ ही उन्होंने रघुराम राजन को अमेरिकी मानसिकता का व्यक्ति तक बता दिया था।
बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि रघुराम राजन की फिर से नियुक्ति को लेकर मीडिया को रूचि नहीं होनी चाहिए और यह मीडिया का काम नहीं है।
FLASH: RBI governor Raghuram Rajan says 'will be returning to academia when term as Gov ends on Sept 4,2016'
— ANI (@ANI_news) June 18, 2016
I will, of course, always be available to serve my country when needed: RBI Governor Raghuram Rajan in a statement
— ANI (@ANI_news) June 18, 2016
सुब्रहमण्यम स्वामी ने राजन को पद से हटाने को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिख दी थ्ाी
मोदी ने कहा था कि उनकी नियुक्ति एक प्रशासानिक काम है और मीडिया को इसमें रूचि नहीं लेनी चाहिए। वाल स्ट्रीट जनरल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सिंतबर में इस बात पर स्थिति साफ हो जाएगी।
आपको बताते चले कि रघुराम राजन का तीन वर्षीय कार्यकाल 3 सितंबर को खत्म हो रहा है। यह बात मोदी ने तब कही थी जब उनसे पूछा गया कि 'रघुराम राजन की फिर से नियुक्ति का आप समर्थन करते हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में रहे हैं। चाहे वो भारतीय अर्थव्यवस्था को अंधों में काना राजा बताना हो या फिर असहिष्षुणता को लेकर दिया गया बयान।
पिछले दिनों राजन फिर से तब चर्चा में आ गए हैं जब से भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी ने राजन को पद से हटाने को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिख दी।
सुब्रमण्यम स्वामी ने रघुराम राजन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजन एक सरकारी कर्मचारी है और सारी कर्मचारी को पापुलर वोट के आधार पर नहीं चुना जाता है।
Raguram Rajan is a Govt employee, & govt employees are not selected on the basis of popular vote: Subramanian Swamy pic.twitter.com/eSi5LIRNg4
— ANI (@ANI_news) June 18, 2016
पढ़िए रघुराम राजन ने अपने अंतिम पत्र को, जो उन्होंने अपने सहकर्मियों को भेजा। पूर पत्र पढ़ने के लिए क्लिक करें