फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI governor Raghuram Rajan says 'will be returning to academia

सितंबर में आरबीआई को राम-राम कहेंगे गवर्नर रघुराम

Sat, 18 Jun 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
RBI governor Raghuram Rajan says 'will be returning to academia
आरबीआई को राम-राम कहेंगे रघुराम राजन - फोटो : Reuters

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन 3 सितंबर, 2016 को अपना पदभार छोड़ देंगे। रघुराम गोविंद राजन ने वापस अध्यापन के क्षेत्र में जाने की बात कही है। रघुराम राजन ने आरबीआई के कर्मचारियों को एक मेल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे ही मेरा कार्यकल खत्म होगा वैसे ही यह पद छोड़ दूंगा और अध्यापन के क्षेत्र में लौट जाऊंगा। रघुराम राजन ने यह भी कहा कि जब भी देश को मेरी जरूरत होगी तब मैं देश की सेवा के लिए उपलब्‍ध रहूंगा।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार रघुराम राजन को पद से हटाने की बात कहते रहे हैं। साथ ही उन्होंने रघुराम राजन को अमेरिकी मानसिकता का व्यक्ति तक बता दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि रघुराम राजन की फिर से नियु‌क्ति को लेकर मीडिया को रूचि नहीं होनी चाहिए और यह मीडिया का काम नहीं है। 
   

सुब्रहमण्यम स्वामी ने राजन को पद से हटाने को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिख दी थ्‍ाी

RBI governor Raghuram Rajan says 'will be returning to academia
raghuram rajan - फोटो : PTI

मोदी ने कहा था कि उनकी नियुक्ति एक प्रशासानिक काम है और मीडिया को इसमें रूचि नहीं लेनी चाहिए। वाल स्ट्रीट जनरल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सिंतबर में इस बात पर स्थिति साफ हो जाएगी।

आपको बताते चले कि रघुराम राजन का तीन वर्षीय कार्यकाल 3 सितंबर को खत्म हो रहा है। यह बात मोदी ने तब कही थी जब उनसे पूछा गया कि 'रघुराम राजन की फिर से नियुक्ति का आप समर्थन करते हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन भारतीय अर्थव्यवस्‍था को लेकर अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में रहे हैं। चाहे वो भारतीय अर्थव्यवस्‍था को अंधों में काना राजा बताना हो या फिर असहिष्‍षुणता को लेकर दिया गया बयान।

पिछले दिनों राजन फिर से तब चर्चा में आ गए हैं जब से भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी ने राजन को पद से हटाने को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिख दी।

सुब्रमण्यम स्वामी ने रघुराम राजन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजन एक सरकारी कर्मचारी है और सारी कर्मचारी को पापुलर वोट के आधार पर नहीं चुना जाता है।
 


पढ़िए रघुराम राजन ने अपने अंतिम पत्र को, जो उन्होंने अपने सहकर्मियों को भेजा। पूर पत्र पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed