फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI data said that every four hour one bank employee stuck in fraud case

आरबीआई की रिपोर्ट में खुलासा: हर चार घंटे में बैंक का एक स्टाफ पकड़ा जाता है फ्रॉड केस में

Sun, 18 Feb 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
RBI data said that every four hour one bank employee stuck in fraud case
RBI

आरबीआई की एक रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक औसतन हर चार घंटे में एक बैंक कर्मचारी धोखाधड़ी जैसे मामले में पकड़ा जाता है। आरबीआई के मुताबिक 1 जनवरी 2015 से लेकर 31 मार्च 2017 के बीच पब्लिक सेक्टर बैंकों में 5200 कर्मचारियों को धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा गया है और सजा दी गई है

विज्ञापन


आरबीआई के तथ्यों के अनुसार धोखाधड़ी के मामलों में एसबीआई के कर्मचारी अव्वल नंबर पर हैं। 2015 से लेकर 2017 के बीच 1538 बैंक कर्मचारी पकड़े गए हैं। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक में इस अवधि के दौरान 449 कर्मचारी पकड़े जा चुके हैं। सेंट्रल बैंक के 406, यूनियन बैंक के 214, पीएनबी के 184 और अन्य 22 पब्लिक सेक्टर बैंकों के 2409 कर्मचारी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। 
विज्ञापन


आरबीआई 2017 से लेकर अभी तक का डाटा तैयार कर रहा है। हालांकि आरबीआई की इस रिपोर्ट में साफ नहीं हो पाया कि इन मामलों में बैंकों को कितना नुकसान हुआ है। साल 2013 से 2016 के आंकड़ों में सामने आया था कि बैंकों के 1704 मामले में 66 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इन मामलों में प्राइवेट बैंक भी शामिल हैं। 2013-16 के बीच कुल 2084  कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed