फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ravishankar prasad : Russian investors have great opportunities due to increasing digital economy

रविशंकर प्रसाद: रूसी निवेशकों के लिए भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़े मौके 

Fri, 05 Oct 2018 04:09 PM IST
भाषा
भाषा Updated Fri, 05 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
ravishankar prasad : Russian investors have great opportunities due to increasing digital economy
रविशंकर प्रसाद

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को रूसी निवेशकों से भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) और ई-स्वास्थ्य जैसे बाजारों में तेजी से हो रहे विस्तार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। उनका कहना है कि इससे दोनों ही देशों में नयी प्रौद्योगिकी के विकास की गति तेज होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तीन चार साल में 1,000 अरब डॉलर के आंकड़े को छू जाएगी। इससे ई-वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कारोबार की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रसाद यहां भारत-रूस व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने किया है।
विज्ञापन


भारत-रूस संबंधों को ‘विश्वास, समझ और परस्परता’ आधारित करार देते हुए प्रसाद ने कहा कि अधिकतर मुद्दों पर दोनों देशों का एक साझा वैश्विक दृष्टिकोण है। राजनीतिक बदलाव और अन्य अंतरों के बावजूद यह बरकरार है। प्रसाद ने कहा कि दोनों देशों के ‘रिश्ते नयी ऊंचाई पर हैं’ और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की निजी दोस्ती और समझ की बड़ी भूमिका है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की कुशल मानव संसाधन और नवोन्मेष शक्ति एवं रूस की तकनीकी ताकत का उल्लेख करते हुए प्रसाद ने कहा कि भारत भी एआई, ई-स्वास्थ्य और ई-शिक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में बेहतर संभावनाओं वाला देश है। यहां का स्टार्टअप क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहा है।

प्रसाद ने कहा, ‘जब मैं डिजिटल अर्थव्यवस्था की बात करता हूं, तो यह पहले ही एक गति को प्राप्त कर चुकी है और उद्योगपतियों, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों एवं पेशेवरों और स्टार्टअप के लिए अवसरों का निर्माण कर रही है। भारत में स्टार्टअप का एक बड़ा अभियान है और अभी 5,000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं। यह सब एक बड़ी कहानी को कहते हैं और मेरा आप सभी से अनुरोध है कि आप भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में भागीदार बनें।’ 

उन्होंने कहा कि भारत के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की सफलता यहां मौजूद कुशल योग्यता और कम लागत की प्रौद्योगिकी के बलबूते है। देश में 1.21 अरब मोबाइल फोन हैं जिसमें 45 करोड़ स्मार्टफोन हैं। देश के 1.22 अरब नागरिकों के पास आधार है जो उनकी डिजिटल पुष्टि करने वाली पहचान सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed