{"_id":"5f776c918ebc3e9beb593953","slug":"ravi-shankar-prasad-says-that-congress-silent-on-rajasthan-and-doing-drama-on-hathras-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का हाथरस जाना राजनीतिक पाखंड: रविशंकर प्रसाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का हाथरस जाना राजनीतिक पाखंड: रविशंकर प्रसाद
Sat, 03 Oct 2020 02:39 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Ravi Shankar Prasad in Patna
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस दुष्कर्म मामले में सियासत जोरों पर है। गुरुवार को राहुल गांधी को पीड़िता के पास नहीं पहुंचने दिया गया तो माहौल और ज्यादा गर्मा गया। विपक्ष ने सरकार पर कई आरोप लगाए और सरकार को तानाशाह करार दिया। सरकार की तरफ से भी जवाब दिया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि यह इन दोंनों भाई बहनों का राजनीतिक पाखंड है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में ऐसा ही जघन्य अपराध घटित हुआ था, तब भाई-बहन (राहुल-प्रियंका) चुप क्यों थे ? उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में खबरों में आए उस बयान को तवज्जो नहीं दी कि वे (गहलोत) भाजपा नेताओं को अपने राज्य में आने से नहीं रोकते।
विज्ञापन
साथ ही मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, मैं अशोक गहलोत को अधिक महत्व नहीं देता । लेकिन मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहता हूं कि आप 18 साल की बेटी के बलात्कार पर आडंबर कर रही हैं । आगे कहा कि आप और आपके भाई राजस्थान के बारे में चुप क्यों थे ? वहां भी बलात्कार पीड़िता किसी की बेटी थी ।
वहीं आपको बता दें हाथरस में स्थानीय प्रशासन पत्रकारों और राजनीतिक लोगों को पीड़िता के परिवार से नहीं मिलने दे रहा है। जिसकी तुलना आपातकाल से की जा रही है। जिसका जवाब रविशंकर ने दिया। साथ ही कहा कि यहां एक ऐसी सरकार है जिसमें शीर्ष पदों पर काम करने वाले आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करते हुए जेल गए हैं ।
हाथरस में अपराध के स्थल पर हाथरस में स्थानीय प्रशासन द्वारा पत्रकारों को पीड़िता के परिवार से मिलने देने जाने के लिए रोकने को आपातकाल से जोड़ने संबंधी एक सवाल पर प्रसाद ने पलटकर कहा कि यहां एक ऐसी सरकार है जिसमें शीर्ष पदों पर काम करने वाले आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करते हुए जेल गए हैं ।