{"_id":"59537ff74f1c1b60618b45c5","slug":"ravi-shankar-prasad-says-not-much-impact-of-malware-attack-on-india-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि शंकर प्रसाद बोले- रैनसमवेयर साइबर हमले का भारत पर नहीं पड़ा ज्यादा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रवि शंकर प्रसाद बोले- रैनसमवेयर साइबर हमले का भारत पर नहीं पड़ा ज्यादा असर
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 28 Jun 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Ransomware attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को चार देशों में रैनसमवेयर का साइबर अटैक हुआ, जिसकी चपेट में भारत का सबसे बड़ा जवाहर लाल नेहरू पोर्ट भी आया। हालांकि बुधवार को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि भारत में इस साइबर हमले का असर लगभग न के बराबर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस साइबर अटैक से निपटने के उपाय पहले ही कर लिए थे और उस पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि शिपिंग मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट जेएनपीटी (JNPT) भी इस साइबर हमले की जद में आया है। पोर्ट के एक टर्मिनल का संचालन इससे प्रभावित हुआ है। जेएनपीटी में हमले से प्रभावित एपी मोलर-माएस्क गेटवे टर्मिनल इंडिया (जीटीआई) का संचालन करती है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन से शुरू हुए इस हमले ने देखते ही देखते यूरोप के कई देशों और अमेरिका के कई सर्वरों को अपनी चपेट में ले लिया। रूस में सबसे बड़ी तेल कंपनी रोसनेफ्ट इसकी चपेट में आई वहीं यूक्रेन में सरकारी मंत्रालयों, बिजली कंपनियों और बैंक के कंप्यूटर सिस्टम बैठ गए।
विज्ञापन
माएस्क समूह ने भी माना है कि इस साइबर अटैक से उसके कई बड़े ऑपरेशन पर घातक असर पड़ा है। कंपनी ने अपने ट्वीट में बताया कि इस पेट्रया नामक साइबर अटैक ने कंपनी की कई अहम साइट्स और बिजनेस ईकाइयों को नुकसान पहुंचाया है।