सरकार ने तमिलनाडु में आरोग्य सेतु इंटेरेक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम की शुरुआत की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि भारत सरकार ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक पहल शुरू की है। जिसके तहत सहायता, स्वास्थ्य देखभाल और मार्गदर्शन के सभी विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने एक आविष्कार किया है।
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के तहत आज भारत सरकार और तमिलनाडु, आरोग्य सेतु आईवीआरएस ने एक अभियान शुरू किया है। यह एक बार मिस्ड कॉल देने के बाद एक्टिवेट हो जाता है और आपके स्थान की पहचान करता है। इस पर आपको सहायता, स्वास्थ्य देखभाल और मार्गदर्शन के सभी विकल्प उपलब्ध होंगे। इसपर आपकी सहायता, स्वास्थ्य देखभाल और मार्गदर्शन के सभी विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम जल्द ही अन्य राज्यों में भी आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम शुरू करने जा रहे हैं। आज पायलट प्रोजेक्ट है। जहां आरोग्य सेतु स्मार्टफोन के लिए है वहीं आईवीआरएस संस्करण गैर-स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध होगा। दोनों एक-दूसरे के पूरक होंगे।'
इसके अलावा केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का कहना है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों, भारत सरकार ने श्वास संबंधी विकारों के लिए उच्च स्तरीय गुणवत्ता वाले तरल द्रव्य एवं आवश्यक तत्व विकसित किए हैं।
Containers filled with this superabsorbent material which is titled Chitra Acrylosorb Secretion Solidification System’ will immobilize contaminated fluid by solidifying it,thus avoiding spillage and will also disinfect it:Ministry of Science and Technology (2/2) https://t.co/w5JrcyWLTp pic.twitter.com/k1XTisoM8l
— ANI (@ANI) April 9, 2020
मंत्रालय ने आगे बताया कि इस सुपरसॉर्बेंट सामग्री से भरे कंटेनर जिसे चित्रा एक्रिलॉस्बोर्ब सीक्रेटेशन सॉलिडिफिकेशन सिस्टम शीर्षक दिया गया है, दूषित द्रव्य को स्थिर करके इसे ठोस कर देगा। जिससे यह छलकने से भी बचेगा और इसे कीटाणुरहित भी कर देंगे।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, पंजाब में आठ, बिहार में 12, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 540 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5734 हो गई है।