फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ravi shankar prasad says congress had not power in its DNA to fight against Corruption

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- भ्रष्टाचार से लड़ना उनके DNA में ही नहीं

Fri, 13 Oct 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 13 Oct 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
ravi shankar prasad says congress had not power in its DNA to fight against Corruption

सोलर स्कैम मामले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल की राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा इस मामले में निष्पक्ष जांच की अपेक्षा करती है। प्रसाद ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो भ्रष्टाचार ही उसका अभिन्न अंग रहा। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ना कांग्रेस के डीएनए में ही नहीं है।

विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में सृष्टि के पांचों तत्वों को भी नहीं बख्शा। उसके कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेन ने वायु, जल, अग्नि, आकाश और अंतरिक्ष किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार को होने से नहीं रोका। अपनी बात को पुख्ता करते हुए प्रसाद ने कहा कि आकाश में हेलीकॉप्टर और जल में सबमरीन घोटाला इसकी मिसाल है।
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात में योगी आदित्यनाथ बोले- प्रचार के लिए जहां राहुल गए कांग्रेस की वहां हार पक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आए तीन साल हो गए हैं, लेकिन उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। इतना ही नहीं केंद्र को अभी तक कांग्रेस के मामलों को सुलझाना पड़ रहा है। इस बीच गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों पर सवाल उठने का भी रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया।
 
हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीख मामले पर प्रसाद ने कहा कि आरोप लगाने वालों को साल 2007 भी याद करना चाहिए। 21 अक्तूबर 2007 को गुजरात चुनाव का पहला फेस था और हिमाचल का चुनाव 20 अक्तूबर को था। वहीं साल 2012 में भी ऐसे ही नजदीक चुनाव रखे गए, क्योंकि 17 अक्तूबर के गुजरात में और 10 अक्तूबर को हिमाचल में चुनाव थे। उन्होंने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की मनमानी किस हद तक चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed