RAISE 2020: रविशंकर प्रसाद ने कहा-एआई तकनीक तभी सार्थक होगा जब यह जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगा
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने RAISE 2020 कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) तभी सार्थक होगा जब यह आम भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में एक उल्लेखनीय सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि यदि डिजिटल भारतीय डिजिटल समावेश के लिए था, तो हम भी यही चाहते हैं कि एआई तकनीक उस समावेशी चरित्र को और बढ़ावा दे।
AI would become meaningful only when it brings in a palpable improvement in the quality of life of ordinary Indians. Therefore, if Digital Indian was for digital inclusion, we also want AI to further promote that inclusive character of development: Union Minister RS Prasad https://t.co/fg8fJ13zJZ
— ANI (@ANI) October 5, 2020विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर आयोजित मेगा वर्चुअल समिट RAISE 2020 का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इसे संबोधित भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के साथ मनुष्य का टीम वर्क इस ग्रह के लिए काफी कुछ कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का हब बने।