फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ravi shankar prasad personally not in favour of linking Aadhaar cards with voter id

आधार से वोटर आईडी जोड़े जाने का नहीं है कोई फायदा, रविशंकर प्रसाद ने गिनाए कारण

Mon, 02 Apr 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Mon, 02 Apr 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
ravi shankar prasad personally not in favour of linking Aadhaar cards with voter id
Ravi Shankar Prasad
वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़े जाने को लेकर भले ही केंद्र सरकार जोर लगा रही हो लेकिन खुद सरकार में मौजूद केंद्रीय मंत्री भी इसे जोड़े जाने के पक्ष में नहीं है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से आधार को वोटर आईडी से लिंक किए जाने के पक्ष में नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा दोनों आईडी का इस्तेमाल अलग-अलग सेवाओं के लिए होता है। ऐसे में इन्हें लिंक कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने मामले की संजीदगी को समझते हुए यह भी स्पष्ट किया कि वो बतौर आईटी मिनिस्टर ये नहीं कह रहे हैं। यह उनकी व्यक्तिगत राय है।
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार लोगों पर जासूसी के आरोपों का सामना करने के लिए तैयार नहीं है। "अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम पर नजर रख रहे हैं कि हम क्या खा रहे हैं, हम कौन सी फिल्म देख रहे हैं' और बहुत कुछ। मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैंक खातों को आधार से लिंक किए जाने का बचाव भी किया है

ravi shankar prasad personally not in favour of linking Aadhaar cards with voter id
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वोटर आईडी कार्ड को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के पोर्टल से लिंक किया गया है। यहां से लोगों को पोलिंग बूथ से लेकर  पता तक की जानकारियां हांसिल की जा सकती है और इन सबके लिए आधार की कोई आवश्यकता नहीं है। 

वहीं प्रसाद ने  बैंक खातों को आधार से लिंक किए जाने का बचाव भी किया है।  प्रसाद ने कहा कि आधार को बैंक खातों से लिंक करने से पारदर्शिता आएगी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को डीबीटी के जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में भी साहयता मिलेगी। 

आधार की कार्ड की सुरक्षा को लेकर एकबार फिर उन्होंने दावा किया है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मनमोहन सिंह और पीएम मोदी के आधार में फर्क साफ दिखाई देता है। मनमोहन सिंह का आधार कानून के विपरीत था। जबकि पीएम मोदी का आधार पूरी तरह कानून समर्थित है। साथ ही आधार की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed