ममता और राहुल गांधी पर रविशंकर का वार, बोले- ये हो क्या रहा है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने गई सीबीआई टीम के अधिकारियों को रविवार को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले था। बाद में सीबीआई के पांचों गिरफ्तार अधिकारियों को छोड़ दिया गया। हालांकि किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और पीएम मोदी पर वार करते हुए धरने पर बैठने का एलान कर दिया। ममता मेट्रो चैनल, कोलकाता में 'संविधान बचाओ' धरना पर बैठ गईं। इस घटना के बाद से लगातार ममता पर भाजपा नेताओं का हमला जारी है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ममता पर वार करते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है? एक पुलिस कमिश्नर नेताओं के साथ धरने पर बैठा है? इसका क्या मतलब है? धरने पर बैठकर पश्चिम बंगाल की सीएम ने अरविंद केजरीवाल के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है।Union Minister Ravi Shankar Prasad: In 2014 Congress tweeted Rahul Gandhi's statement that 20 lakh ppl lost their money in chit fund scam in West Bengal. We took oath on May 26,2014 so all these inquiries in Narada, Saradha scams started before us pic.twitter.com/xZYA2o68NF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 4, 2019
ममता के साथ राहुल गांधी पर हमला करते हुए रविशंकर ने कहा कि 2014 में कांग्रेस ने राहुल गांधी के बयान को ट्वीट किया था, जिसमें राहुल ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में 20 लाख लोगों ने चिटफंड घोटाले में अपने रुपये गंवा दिए। हमने 26 मई 2014 को शपथ ली थी इसलिए नारदा-शारदा घोटालों की छानबीन पहले ही शुरू कर दी गई थी।