फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   raut on pawar taking over as upa chairperson says congress is weak now so opposition needs to come together

कांग्रेस इस वक्त कमजोर है ऐसे में विपक्ष को साथ आना चाहिए: संजय राउत

Fri, 11 Dec 2020 10:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Dec 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
raut on pawar taking over as upa chairperson says congress is weak now so opposition needs to come together
शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के यूपीए अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राउत का कहना है कि कांग्रेस इस वक्त कमजोर है ऐसे में विपक्ष को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पवार यूपीए के अध्यक्ष बनते हैं तो हमें खुशी होगी।

विज्ञापन


शिवसेना नेता राउत ने शुक्रवार को कहा, 'हमें इस बात से खुशी ही होगी कि शरद पवार यूपीए के चेयरमैन बनें तो। लेकिन हमने सुना है कि उन्होंने खुद ही इससे मना कर दिया है। हम उनका समर्थन करेंगे अगर ऐसा प्रोपोजल आधिकारिक तौर पर सामने आता है तो। कांग्रेस इस वक्त कमजोर है ऐसे में विपक्ष को साथ आना चाहिए।'
विज्ञापन

 

इससे पहले गुरुवार को राउत ने यूपीए अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की जगह पवार को लाने की मीडिया में लगाई जा रही अटकलों के जवाब में कहा था, 'राजनीति में कुछ भी हो सकता है। आप नहीं जानते कि आगे क्या होगा। पवार में देश का नेतृत्व करने के सारे गुण हैं, उनके पास बहुत अनुभव है, उन्हें देश के मुद्दों का ज्ञान है और वह जनता की नब्ज जानते हैं।'


हालांकि पवार के यूपीए अध्यक्ष बनने की अटकलों को एनसीपी ने बयान जारी कर खारिज कर दिया था। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा था कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यूपीए के सहयोगियों के साथ इस संदर्भ में कोई चर्चा नहीं हुई है। तपासे ने कहा कि ऐसा लगता है कि मीडिया में चल रही इस तरह की खबरों को जानबूझ कर फैलाया गया है ताकि लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से हटाया जा सके।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed