{"_id":"61ccb0c2a069cc26f724c78e","slug":"ratan-tata-celebrates-birthday-with-a-child-by-cutting-a-cupcake-and-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday : रतन टाटा ने अपने युवा दोस्त के साथ कप केक काटकर मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Happy Birthday : रतन टाटा ने अपने युवा दोस्त के साथ कप केक काटकर मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Thu, 30 Dec 2021 12:33 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:33 AM IST
सार
रतन टाटा बहुत साधारण जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपना 84वां जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ अपने एक युवा दोस्त के साथ मनाया।
विज्ञापन
अपना जन्मदिन मनाते रतन टाटा
- फोटो : twitter
विस्तार
देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा ने बुधवार (28 दिसंबर) को अपना 84वां जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया। उनके जन्मदिन मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि रतन टाटा एक युवा के साथ कप केक काट रहे हैं। साथ ही उसमें लगी मोमबत्ती को फूंक मार रहे हैं और अपना जन्मदिन बड़ी सादगी से मना रहे हैं। इसके बाद वह युवा दोस्त खड़ा होता है और रतन टाटा की पीठ पर हाथ फेरता है साथ ही उनको केक खिलाता है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रतन टाटा ने कुछ इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।#ratantatabirthday#RatanTata pic.twitter.com/p8Ol1eLg1S
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 29, 2021
रतन टाटा का जन्म भारत के सूरत में हुआ था
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को भारत के सूरत शहर में हुआ था। रतन टाटा नवल टाटा के बेटे हैं जिन्हे नवजबाई टाटा ने अपने पति रतनजी टाटा की मृत्यु के बाद गोद लिया था। रतन टाटा की शुरुआती शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई और कैथेड्रल में ही अपनी माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जॉन केनौन कॉलेज से वास्तुकला में अपनी बीएससी की। फिर कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से 1962 में संचारात्मक इंजीनियरिंग और 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम किया।
1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष
रतन टाटा साल 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया मगर वे अभी भी टाटा समूह के चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। अपने कार्यकाल में वे टाटा ग्रुप के सभी प्रमुख कम्पनियों जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा टी, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के भी अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने नई ऊंचाइयों का हासिल किया।
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी
बता दें कि रतन टाटा का परिवार हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आगे रहता है। रतन टाटा को हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हुए देखा जाता है। कोरोना महामारी के दौर की अगर बात करें तो उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ की बड़ी राशि दान की थी और इसके अलावा भी वे कई तरह के सामजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं।
नोट- यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।