फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rare hanuman temples at just one facebook page

हनुमान के 200 से ज्यादा दुर्लभ मंदिर, सिर्फ एक फेसबुक पेज पर

Fri, 22 Apr 2016 03:20 AM IST
अजीत कुमार सिंह/अमर उजाला, वाराणसी
अजीत कुमार सिंह/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 22 Apr 2016 03:20 AM IST
सार

  • सोशल मीडिया पर चलाई गई ‘काशी हनुमत खोज यात्रा’ मुहिम रंग लाई
  • फेसबुक पेज पर मुहैया कराया गया है खोजे गए मंदिरों का पूरा ब्यौरा
  • तीन महीने पहले महंत प्रो. विश्वंभर मिश्र के निर्देशन में बना था पेज

विज्ञापन
rare hanuman temples at just one facebook page
हनुमान - फोटो : hanuman

विस्तार

सोशल मीडिया पर शुरू की गई ‘काशी हनुमत खोज यात्रा’ मुहिम के जरिये तीन महीने में काशी में दो सौ से ज्यादा दुर्लभ हनुमान मंदिरों को ढूंढ़ा गया है। इन मंदिरों के फोटो के साथ पूरा ब्योरा फेसबुक पेज पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि देश-दुनिया के लोगों को इनकी जानकारी हो सके। सारनाथ निवासी और मालदीव में उच्चायुक्त अखिलेश मिश्र समेत विदेश में रहने वाले कई लोग इस पेज से जुड़े हुए हैं। शुक्रवार को हनुमान जयंती पर ग्रामीण क्षेत्र के बीस मंदिरों का ब्यौरा डाला जाएगा।
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के निर्देशन में 24 फरवरी 2016 को ‘काशी हनुमत खोज यात्रा’ नामक फेसबुक पेज बनाया गया था। इसका उद्देश्य काशी के प्राचीन हनुमान मंदिरों के  बारे में जानकारी जुटाना था। देश-विदेश के लोगों को एक जगह प्राचीन हनुमान मंदिरों के बारे में जानकारी देने के साथ ही दर्शन कराना भी इस मुहिम का ध्येय है।
विज्ञापन


बीएचयू के डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी, प्रो. विजय नाथ मिश्र, रामनगर की रहने वाली वंदना गुप्ता, करौंदी की अलका राय समेत टीम के लोग फेसबुक पेज को संचालित करते हैं। इस टीम ने अब तक दो सौ से ज्यादा प्राचीन मंदिरों को खोजा है। इसमें से कई मूर्तियां ऐसी हैं, जिन्हें लोग कुछ इलाकों के लोग ही जानते हैं। सोशल मीडिया के जरिए अब शहर के अलावा देश-विदेश में बैठे लोग भी मंदिरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। पेज को अब तक 492 लोगों ने लाइक किया है। फेसबुक पेज से जुड़े लोगों को सारे अपडेट मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से वाराणसी के सारनाथ के रहने वाले अखिलेश मिश्र मालदीव के उच्चायुक्त हैं। उनकी पत्नी रीति मिश्रा ‘दिव्य दर्शन’ नाम से फेसबुक पेज चलाती हैं। इसके जरिए वह अपने देश के धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देती हैं। वह ‘काशी हनुमत खोज यात्रा’ से जुड़ी हुई हैं। वह पेज पर डाली गई पोस्ट को शेयर करने के अलावा कॉपी करके अपने पेज पर भी डालती हैं।


इन मंदिरों का ब्योरा है पेज पर
खूंटी वाले हनुमान जी सिगरा, मूंछ वाले हनुमान जी रामनगर, जंगमबाड़ी वाले हनुमान जी, अस्सी मारवाड़ी सेवा संघ के हनुमान जी, अंगने वाले हनुमान जी तुलसीघाट, काष्ठ वाला हनुमान मंदिर, दालमंडी स्थित कोटर वाला हनुमान मंदिर, अति प्राचीन हनुमान जी रोहनिया, लक्ष्मीकुंड स्थित गायब हनुमान जी, पातालेश्वर हनुमान मंदिर महमूरगंज, बड़े हनुमान जी जूना अखाड़ा हनुमान घाट और अनगढ़ महाबीर, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed