{"_id":"6685e4117ab82858f80e8f85","slug":"rapid-growth-in-service-sector-due-to-increase-in-new-orders-and-exports-pace-of-recruitment-at-22-month-high-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Export: नए ऑर्डर और निर्यात बढ़ने से सेवा क्षेत्र में तेज वृद्धि, भर्तियों की रफ्तार 22 माह के उच्च स्तर पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Export: नए ऑर्डर और निर्यात बढ़ने से सेवा क्षेत्र में तेज वृद्धि, भर्तियों की रफ्तार 22 माह के उच्च स्तर पर
Thu, 04 Jul 2024 05:21 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:21 AM IST
सार
नए ऑर्डर व अंतरराष्ट्रीय बिक्री में अभूतपूर्व विस्तार से देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून, 2024 में तेज वृद्धि देखने को मिली। मई, 2024 में वृद्धि की रफ्तार पांच महीने में सबसे कम थी। पिछले माह भर्तियों की रफ्तार 22 माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
लगातार बढ़ता आयात बन रही चुनौती (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बुधवार को जारी एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में बढ़कर 60.5 पहुंच गया, जो मई में 60.2 था। यह वृद्धि उत्पादन में तेज विस्तार का संकेत है। इसने सेवा क्षेत्र की कंपनियों को अगस्त, 2022 के बाद से सबसे तेज गति से भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
निजी क्षेत्र में तेजी से बढ़ा रोजगार
पिछले महीने निजी क्षेत्र में रोजगार में तीव्र वृद्धि देखने को मिली। यह वृद्धि दिसंबर, 2005 के बाद से सबसे तेज में से एक है। पीएमआई का 50 से अधिक रहना गतिविधियों में विस्तार व इससे नीचे का आंकड़ा कमजोरी दिखाता है।
विज्ञापन
कंपनियों को विदेश से मिले रिकॉर्ड ठेके
एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, सेवा क्षेत्र की कंपनियों के नए ऑर्डर में रिकॉर्ड वृद्धि रही। इससे विस्तार का मौजूदा क्रम करीब तीन वर्षों तक बढ़ गया। घरेलू कंपनियों को एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका, पश्चिम एशिया और अमेरिका से नए ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन