{"_id":"5deb434f8ebc3e1bc55570ba","slug":"ranjeet-ranjan-says-all-rapists-who-are-lodged-in-jails-should-be-brought-out-hanged-on-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के अपराधियों को देनी चाहिए सार्वजनिक फांसी, कानून में हो संशोधन: लोबो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म के अपराधियों को देनी चाहिए सार्वजनिक फांसी, कानून में हो संशोधन: लोबो
Sat, 07 Dec 2019 11:44 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
गोवा के मंत्री माइकल लोबो
- फोटो : ANI
गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने शनिवार को मांग की कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने और समाज में एक मजबूत संदेश भेजने के लिए बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी साबित हुए लोगों को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ऐसे अपराधियों की सार्वजनिक फांसी देने के लिए कानून में संशोधन लाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने हैदराबाद के पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले के सभी चार आरोपी शुक्रवार अल सुबह पुलिस के साथ ‘मुठभेड़’ में मारे जाने के एक दिन बाद यह मांग की। गोवा के पत्तन मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बलात्कार और हत्या के दोषियों के लिए सार्वजनिक फांसी की सजा के प्रावधान करने के उद्देश्य से संसद में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में आवश्यक संशोधन करना चाहिए।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के मुकदमों को त्वरित अदालत में चलाकर पीड़ित को चार महीनों में न्याय दिलाने का कानून में संशोधन करना चाहिेए। मंत्री ने कहा, 'तेलंगाना की घटना कोई सामान्य अपराध नहीं है। यह किसी इंसान की कल्पना से परे किया जाने वाला अपराध है। ऐसे अपराधियों के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे अपराधियों को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए।'
विज्ञापन
Ranjeet Ranjan, Congress: All the rapists who are lodged in jails should be brought out & hanged on the streets. It will send out a message to the people that if such thing is repeated, their fate will be same. pic.twitter.com/bz0HFgmZV5
— ANI (@ANI) December 7, 2019
हैदराबाद के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद कांग्रेस नेता रंजीत रंजन का कहना है कि सभी दुष्कर्मी जो जेल में बंद हैं उन्हें बाहर निकाला जाए और सड़क पर फांसी दे दी जाए। यह उन सभी लोगों को एक संदेश देगा कि यदि इस तरह की घटना दोबारा होती है तो उनके साथ भी यही होगा।