फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Randeep Surjewala Said, Congress has never used or hired the services of Cambridge Analytica

रविशंकर प्रसाद के आरोपों पर भड़के सुरजेवाला, झूठी खबर बनाने वालों में लिया मोदी का नाम

Wed, 21 Mar 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Randeep Surjewala Said, Congress has never used or hired the services of Cambridge Analytica
Randeep Surjewala

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जवाब दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के जरिए 2019 के चुनावों को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी झूठी खबर बनाने वाली फैक्ट्री है जिसने एक और झूठ पैदा किया है। उन्होंने कहा कि फर्जी बयान, प्रेस कॉन्फ्रेंस और एजेंडे से बीजेपी का चरित्र पता लगता है। 

विज्ञापन


वहीं पीएम मोदी पर दोहरे चरित्र का भी उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि केवल एक भारतीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने सिलिकॉन के फेसबुक कार्यालय का दौरा किया है। फेसबुक मुख्यालय में उन्होंने मार्क जकरबर्ग की जमकर तारीफ भी की थी लेकिन भारत वापस आने के बाद उन्हें खलनायक साबित करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

 



कांग्रेस प्रवक्ता ने फेसबुक लीक मामले पर आगे कहा कि कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष ने कैंब्रिज एनालिटका नाम की किसी कंपनी को नियुक्त नहीं किया। यह फर्जी एजेंडा फैलाया जा रहा है और रविशंकर प्रसाद सफेद झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि  ब्रिटिश एजेंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी है। सुरजेवाला ने एजेंसी की वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर यह भी दावा किया है कि 2010 के बिहार चुनाव में बीजेपी ने इस एजेंसी की सेवाएं ली थीं। उस समय बीजेपी और जेडीयू के साथ गठबंधन था।

आपको बता दें कि कानून मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने जिस कंपनी को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर गंभीर आरोप लगे हैं। रविशंकर के मुताबिक कैम्ब्रिज एनालिटिका, जिसे कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है उस पर फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक होने से सबसे ज्यादा फायदा पहुंचने के आरोप लगे हैं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा है कि कांग्रेस जिस कंपनी को अपने चुनावों की जिम्मेदारी देने जा रही है उस पर रिश्वत लेने, राजनेताओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसी एजेंसी की सर्विस ली थी। 

प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस करके कांग्रेस से सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस डाटा के हेरफेर और चोरी के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम बोलने की आजादी और सोशल मीडिया पर खुले विचारों का समर्थन करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल और अवांछनीय तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश की जाएगी तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को सीधी चेतावनी देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर फेसबुक से किसी भी भारतीय का डाटा लीक हुआ तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

किसने बनाया था यह ऐप

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान के प्रोफेसर अलेक्सांद्र कोगन की कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च ने पर्सनालिटी पर शोध करने के लिए 2014 में ‘दिसइजयोरडिजिटललाइफ’ नाम का एक ऐप बनाया था। फेसबुक के 2.70 लाख यूजरों ने इस ऐप को डाउनलोड किया, लेकिन कंपनी ने उनके दोस्तों की जानकारियों को भी हासिल कर लिया और इस तरह उसके पास 50 करोड़ यूजरों का आंकड़ा इकट्ठा हो गया।


 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed