फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ranchi rss election dattatreya hosabale become sarkaryavah of rashtriya swayamsevak sangh in bengaluru

बदलाव: दत्तात्रेय होसबाले बने आरएसएस के सरकार्यवाह, भैयाजी जोशी की जगह दी गई जिम्मेदारी

Sat, 20 Mar 2021 12:41 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कुमार संभव Updated Sat, 20 Mar 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
ranchi rss election dattatreya hosabale become sarkaryavah of rashtriya swayamsevak sangh in bengaluru
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए  सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चुने गए हैं। यह चुनाव बेंगलुरु के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में चल रही प्रतिनिधि सभा में शनिवार (20 मार्च) को हुआ। बता दें कि आज इस बैठक का आखिरी दिन है। संघ की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए दत्तात्रेय को सरकार्यवाह चुना है। उससे पहले वह सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे। इससे पहले भैयाजी जोशी सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

विज्ञापन

संघ में ऐसे होता है चुनाव

बता दें कि संघ में हर तीन साल बाद जिला संघचालक, विभाग संघचालक, प्रांत संघचालक और क्षेत्र संघचालक के साथ-साथ सरकार्यवाह का चुनाव होता है। हालांकि, आवश्यकतानुसार बीच में भी कुछ पदों पर बदलाव होता रहता है। क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारकों के दायित्व में बदलाव भी प्रतिनिधि सभा की बैठक में होता है। संघ में प्रतिनिधि सभा निर्णय लेने वाला विभाग है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भैयाजी जोशी की जगह संभाला पदभार

गौरतलब है कि दत्तात्रेय होसबाले से पहले सुरेश भैयाजी जोशी सरकार्यवाह थे। उन्होंने 2018 के चुनाव में सरकार्यवाह के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया था, लेकिन उनके नेतृत्व को देखते हुए संघ ने उन्हें दोबारा यह दायित्व सौंप दिया था। 

विज्ञापन

कर्नाटक के रहने वाले हैं दत्तात्रेय

जानकारी के मुताबिक, दत्तात्रेय होसबाले कर्नाटक के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक दिसंबर 1954 को हुआ। 1968 में वह कर्नाटक के शिवमोगा जिले में संघ के संपर्क में आए और स्वयंसेवक बन गए। 1978 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक सदस्य बने और 1990 में प्रचारक की जिम्मेदारी संभाली। अंग्रेजी से एमए करने वाले दत्तात्रेय होसबोले विद्यार्थी परिषद में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महामंत्री के साथ-साथ अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। पहले वह संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख रहे और उसके बाद सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाला।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed