फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rana Kapoor Painting Case, BJP Sambit Patra on Priyanak Gandhi, says corruption Congress party

पेंटिंग मामला: भाजपा ने प्रियंका को घेरा, कहा- जहां भ्रष्टाचार है, वहीं कांग्रेस पार्टी है

Tue, 10 Mar 2020 09:09 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 10 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Rana Kapoor Painting Case, BJP Sambit Patra on Priyanak Gandhi, says  corruption Congress party
Sambit Patra - फोटो : Twitter

भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पेंटिंग यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को दो करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि में बेची।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि जहां भ्रष्टाचार है, वहीं कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी ने जो पेंटिंग राणा कपूर को बेची, वह 1985 में तब के प्रधानमंत्री राजीव गांधी को एम एफ हुसैन द्वारा भेंट की गई थी।
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि एम एफ हुसैन का पेंटिंग की दुनिया में जो स्थान था, कांग्रेस का भ्रष्टाचार में वही स्थान है। अगर भ्रष्टाचार एक कला है, तो कांग्रेस इसकी कलाकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले की जांच की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जिस पेंटिंग को प्रियंका गांधी ने राणा कपूर को बेचा था, उसे 1985 में एम एफ हुसैन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेस के शताब्दी वर्ष पर उपहार में दिया था।

पात्रा ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा पेंटिंग की बिक्री से जुड़े पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए क्योंकि उन्हें जो पैसा कपूर के खाते से मिला था, वह आपराधिक तरीके से हासिल किया गया था। 

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय को उनके पास से 44 महंगी पेंटिंग मिली थीं। इन पेंटिंगों में एक को कपूर ने प्रियंका गांधी वाड्रा से खरीदा था। 


वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में कहा था कि यह सौदा पारदर्शी था, क्योंकि दो करोड़ रुपये का भुगतान प्रियंका ने कपूर से चेक के माध्यम से प्राप्त किया था और उनके आयकर रिटर्न में परिलक्षित हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed