फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramvilas Paswan writes to cm Arvind Kejriwal over test the water quality in Delhi, delhi jal board 

प्रदूषित पानी पर रामविलास पासवान का केजरीवाल को एक और पत्र, कहा- आप हैं जिम्मेदार

Tue, 26 Nov 2019 08:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 26 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ramvilas Paswan writes to cm Arvind Kejriwal over test the water quality in Delhi, delhi jal board 
ram vilas paswan - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने केजरीवाल से पानी की जांच को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो और दिल्ली जल बोर्ड की संयुक्त टीम बनाकर एनएबीएल की प्रमाणित लैब में नमूनों की जांच करवाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


रामविलास पासवान ने केजरीवाल से अनुरोध किया है कि  9 दिसंबर को भारत मानक ब्यूरो ने सभी राज्यों की जल आपूर्ति के अधिकारियों की कार्यशाला रखी है, जिसमें वे अपने अधिकारियों को भी जरूर भेजें। पत्र में उन्होंने कहा  है कि मुझे समाचार-पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि दिल्ली में पीने के पानी की पुन: जांच के लिए दिल्ली के 272 वार्डो के प्रत्येक वार्ड में से 5-5 पानी के नमूने लिए जाएंगे। इसी बीच आपने 22 नवम्बर 2019 को एक प्रेस वार्ता में स्वीकार किया है कि दिल्ली में गंदे पानी की शिकायतें आई हैं और आपने दिल्ली की जनता से उनके इलाके में आपूर्ति हो रहे गंदे पानी के बारे में सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन

 



उन्होंने कहा कि जब आप स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है तो फिर किस आधार पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने जांच सही नहीं की है। जबकि बीआईएस ने न सिर्फ दिल्ली से, बल्कि 20 राज़्यों की राजधानियों से भी पानी के नमूने एकत्र कर निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की है।

पत्र में उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मामले विभाग की राय में आपने जो टीम गठित की है, वह दिल्ली सरकार की टीम है और उसकी जांच रिपोर्ट बीआईएस पर बाध्य नहीं है। बीआईएस एक स्वायत्त और अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था है, इसलिए मैं आपसे मांग करता हूं कि यदि दिल्ली में पीने वाले पानी की दोबारा जांच करनी हो, तो इसके लिए बीआईएस और दिल्ली जल बोर्ड की संयुक्त टीम बनाई जाए। बीआईएस ने 20 नवम्बर, 2019 को आपको अपने 32 अधिकारियों के नामों की सूची भेज दी है, लेकिन आपकी तरफ से अभी तक 32 अधिकारियों के नाम प्राप्त नहीं हुए हैं। 


मेरा अनुरोध है कि बीआईएस और दिल्ली जल बोर्ड मिल कर एक समयबद्ध कार्यक्रम बना लें और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से पानी के नमूने लेकर एनएबीएल द्वाण प्रमाणित लैब से इसकी जांच कराई जाए। जहां तक दिल्ली जल बोर्ड की लैब का सवाल है, वह अंतराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त लैब नहीं है और इस तरह के लैब हर राज्य और जिला स्तर पर मौजूद हैं। 

राम विलास पासवान ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि आप दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, इसलिए यदि दिल्ली में खराब पानी की आपूर्ति हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी भी आप पर है। मेरा मकसद दिल्ली की जनता और खासकर गरीब तबके के लोगों के घर में शुद्ध पानी पहुंचाना है। मेरा मिशन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पूरा देश है। इसके लिए महानिदेशक, बीआईएस ने आगामी 9 दिसम्बर को सभी राज्य सरकारों की जल आपूर्ति से जुड़े विभागीय अधिकारियों की एक-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है। मेरा आपसे आग्रह है कि अपने अधिकारियों को इस कार्यशाला में निश्चित रूप से भाग लेने का निर्देश दें। कार्यशाला में बीआईएस द्वारा जो भी तकनीकी आवश्यकता होगी, वह प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed