{"_id":"5c420311bdec2273875d455b","slug":"ramvilas-paswan-alligation-on-meesa-bharti-and-manoj-jha-for-filthy-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास ने लालू प्रसाद की बेटी और मनोज झा पर लगाया अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रामविलास ने लालू प्रसाद की बेटी और मनोज झा पर लगाया अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप
Fri, 18 Jan 2019 10:17 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
ram vilas paswan
- फोटो : Getty Images
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सामान्य श्रेणी के गरीबों के लिए आरक्षण से जुड़े विधेयक पर राज्यसभा में बहस के दौरान राजद सांसद मीसा भारती और मनोज झा ने उनके खिलाफ अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
मेरे द्वारा विधेयक का समर्थन करने पर राज्य सभा में 09 जनवरी,2019 को हुई बहस के दौरान राजद सांसद मीसा भारती और मनोज झा ने मेरे खिलाफ अभद्र और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। (2/3) #quotabill #ReservationBill
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) January 18, 2019
विज्ञापन
पासवान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट में लिखा कि उनके द्वारा विधेयक का समर्थन करने के बाद नौ जनवरी को राज्यसभा में बहस के दौरान राजद सांसद मीसा भारती और मनोज झा ने उनके खिलाफ अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
राम विलास पासवान के इस आरोप के बाद लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और राज्यसभा सदस्य मनोज झा की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पासवान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस एक तरफ सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करती है और दूसरी ओर बिहार में आर्थिक आधार पर आरक्षण के घोर विरोधी राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन करती है।