फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramnath Kovind will be the chief guest on the centenary year of RSS, the biggest event will be held in Nagpur

RSS: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि, नागपुर में होगा सबसे बड़ा आयोजन

Fri, 22 Aug 2025 01:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इसमें मोहन भागवत के द्वारा दिल्ली सहित देश के चार प्रमुख शहरों (मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में मुख्य कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित किया जाएगा।

विज्ञापन
Ramnath Kovind will be the chief guest on the centenary year of RSS, the biggest event will be held in Nagpur
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस साल 2025 में अपना जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। जन्म शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला विजयादशमी (2 अक्तूबर) पर नागपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ होगी। इस सबसे प्रमुख कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।  

विज्ञापन


आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इसमें मोहन भागवत के द्वारा दिल्ली सहित देश के चार प्रमुख शहरों (मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में मुख्य कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्रों की विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद होंगी। मोहन भागवत इन कार्यक्रमों में लोगों को संघ की अब तक की उपलब्धियां और भविष्य में अपनी योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। इससे संघ के विषय में लोगों की धारणा स्पष्ट हो सकेगी।  
विज्ञापन


संघ ने समाज से जातिवाद दूर करने और कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को अपने परिवार औऱ समाज से जुड़ने को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाया है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में संघ के कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में जाकर उनसे संपर्क करेंगे और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आनुषंगिक संगठनों के सहयोगियों के साथ मिलकर दुनिया की नई परिस्थितियों पर विचार किया है। इसमें भारत को आर्थिक तौर पर समृद्ध करने के उपायों पर चर्चा की गई है। अमेरिका, चीन, रूस और यूक्रेन जैसे देशों के आंतरिक संबंधों का भारत पर पड़ रहे असर और उससे निपटने की नीति पर भी विचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed